लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने तेजस्वी पर किया हमला, राजद शासन में पलायन के बारे में बताने को कहा

By भाषा | Updated: November 2, 2020 21:44 IST

Open in App

सीतामढ़ी/दरभंगा, दो नवंबर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को तेजस्वी यादव के बिहार में सत्ता में आने पर 10 लाख सरकारी नौकरियों के वादे की ओर इशारा करते हुए उनसे कहा कि "25-30 लाख" लोग पिछली राजद सरकारों के दौरान बिहार से बाहर चले गए और उन्हें पहले इसका जवाब देना चाहिए।

सीतामढ़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि वह राजद के 15 वर्षों के ‘कुशासन’ के बारे में लोगों को याद दिलाते रहते हैं क्योंकि समय भले ही बदल गया हो, लेकिन पार्टी का "व्यवहार" नहीं बदला है।

उन्होंने विपक्षी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी पर प्रहार करते हुए कहा, "इन दिनों हमारे तेजस्वी बाबू कहते रहते हैं कि 10 लाख नौकरियां देंगे। आपने 25-30 लाख लोगों को बिहार से पलायन करने के लिए मजबूर किया है। इसका जवाब कौन देगा?"

नड्डा ने कहा, "पंद्रह साल पहले विकास चुनावी मुद्दा नहीं हुआ करता था क्योंकि बिहार में तब लालू प्रसाद जी का जंगल राज था।"

उन्होंने आरोप लगाया कि राजद के शासनकाल में कानून-व्यवस्था इतनी खराब थी कि साइकिल भी लूट ली जाती थी , मोटरसाइकिल की क्या बात करें।

बाद में,नड्डा ने पार्टी के उम्मीदवार संजय सरावगी के समर्थन में दरभंगा में एक रोड शो किया। इस दौरान भारी भीड के कारण सामाजिक दूरी का पालन होता नहीं दिखा ।

नड्डा ने कहा, ‘‘तेजस्वी विपक्ष के नेता हैं लेकिन पिछले एक साल से विधानसभा नहीं गए, बजट सत्र में भाग नहीं लिया । प्रजातंत्र का एक तरह से उन्होंने अनादर किया।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब