लाइव न्यूज़ :

एन 32 विमान हादसा: शव निकालने का अभियान मंगलवार को भी निलंबित रहा

By भाषा | Updated: June 19, 2019 04:14 IST

शिलांग स्थित भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने बताया कि तलाश अभियान में शामिल दल की पहली टुकड़ी के मंगलवार को घटना स्थल पर पहुंचने की संभावना है । उन्होंने बताया कि इसे सोमवार को रवाना किया गया था ।

Open in App

अरुणाचल प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त एएन -32 विमान में सवार 13 वायु सैनिकों के शवों को निकालने का अभियान मंगलवार को भी निलंबित रहा। हालांकि एक टीम जिसमें गरुड़ कमांडो, नागरिक पोर्टर्स और शिकारी शामिल हैं पैदल मार्ग से घटनास्थल की ओर भेजी गई है।

भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। शिलांग स्थित भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने बताया कि तलाश अभियान में शामिल दल की पहली टुकड़ी के मंगलवार को घटना स्थल पर पहुंचने की संभावना है । उन्होंने बताया कि इसे सोमवार को रवाना किया गया था ।

उन्होंने बताया, ‘‘खराब मौसम और बादलों के कारण हम आज शव निकालने का अभियान शुरू नहीं कर सके । हमारे हेलीकाप्टर उड़ान भरने के लिए तैयार थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। लेकिन शवों को निकालने के लिए हम प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ।’’ अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण पिछले तीन दिनों में एमआई 17, चीता और एएलएच समेत कोई भी हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर उतरने में असफल रहा है।

उन्होंने बताया कि एक टीम दुर्घटना स्थल पर पैदल पहुंच रही है और इस टीम में वायुसेना के गरूड़ कमांडो, भारतीय सेना के विशेष बल, नागरिक पोर्टर और शिकारी शामिल हैं । वायुसेना के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘भारतीय वायुसेना शवों को बाहर निकालने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है ।

सेना और अरूणाचल प्रदेश प्रशासन मिलकर सहायता मुहैया करा रहे हैं ।’’ उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा 11 जून को मिला था जिसके बाद अगले ही दिन 15 पर्वतारोहियों के दल को हादसाग्रस्त स्थल के करीब उतारा गया था । अधिकारी ने बताया कि बाद में तीन और पर्वतारोही राहत एवं बचाव दल में शामिल किये गए ।

उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना राज्य प्रशासन के साथ सक्रियता से सहयोग कर रही है । राहत एवं बचाव दल ने इस रूसी विमान का काकपिट वायस रिकार्डर (सीवीआर) तथा उड़ान डाटा रिकार्डर (एफडीआर) शुक्रवार को मौके से बरामद किया था । वायुसेना ने गुरूवार को कहा था कि विमान में सवार सभी 13 वायु सैनिकों की इस हादसे में मौत हो चुकी है ।

एएन 32 विमान ने असम के जोरहाट से तीन जून को मेंचुका एडवास्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन आधे घंटे के बाद ही इससे संपर्क टूट गया था। 

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

क्राइम अलर्टक्रोध में जुबान आत्मघाती बन जाती है...!

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?