लाइव न्यूज़ :

हर किरदार के साथ न्याय करना मेरी महत्वाकांक्षा: शाहिद कपूर

By भाषा | Updated: September 27, 2021 16:10 IST

Open in App

मुंबई, 27 सितंबर बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि वह भाग्यशाली हैं कि उनका अदाकार बनने का सपना सच हुआ और उन्हें उम्मीद है कि वह पूरी क्षमता से अपनी प्रतिभा में और निखार लाएंगे।

ट्विटर पर सोमवार को प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान शाहिद से पूछा गया कि उनकी महत्वाकांक्षा क्या थी।

इसके जवाब में 40 वर्षीय अभिनेता ने लिखा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने करियर में कई तरह के अवसर मिले। उन्होंने ट्वीट किया, “भगवान का शुक्र है। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं एक अभिनेता हूं। यह एक सपना था। मेरी महत्वाकांक्षा है कि हर अवसर और मुझे दिए गए हर किरदार के साथ न्याय कर सकूं। दिल से काम करना है।”

अभिनेता पंकज कपूर और नीलिमा अजीम की संतान शाहिद ने 2003 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “इश्क विश्क” के साथ अपने सिनेमाई सफर की शुरुआत की थी और धीरे-धीरे वह इस उद्योग के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक बन गए। उनकी अगली फिल्म “जर्सी” है जो 31 दिसंबर से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए