लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव एग्जिट पोल: मुस्लिम वोटर्स ने कांग्रेस को छोड़ AAP को दिया वोट, आंकड़ों में भारी अंतर

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 10, 2020 10:36 IST

दिल्ली में वोटिंग प्रतिशत 62 फीसदी रहा। दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को वोट डाले गए हैं और चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली चुनाव: वोटिंग के बाद EVM को लेकर लगातार आप पार्टी बीजेपी पर आरोप लगा रही है।दिल्ली चुनाव के लगभग सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते दिख रही है।

दिल्ली चुनाव 2020 के तमाम एग्जिट पोल ने दावा किया है कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को छोड़ मुस्लिम वोटर्स ने आम आदमी पार्टी ( AAP) को ज्यादा वोट दिया है। सीएए और एनआरसी के खिलाफ सरकार की खुलकर बगावत करने के बाद भी कांग्रेस मुस्लिम मतदाताओं की पहली पसंद नहीं बन सकी है। इंडिया टूडे ने अपने एग्जिट पोल में दावा किया है कि 69 फीसदी मुस्लिम वोटर ने आम आदमी पार्टी (AAP) को वोट किया है। सिर्फ 15 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया है। वहीं 9 फीसदी लोगों मुस्लिम वोटर ने बीजेपी को वोट किया है। 

जब AAP के पक्ष में मतदान करने का कारण पूछा गया, तो मुस्लिम मतदाताओं ने कहा कि यह बीजेपी के खिलाफ अपनी जीत के कारण था। दूसरे शब्दों में, दिल्ली के मुस्लिम मतदाताओं ने AAP को वोट दिया क्योंकि उन्हें लगा कि कांग्रेस की तुलना में आप बीजेपी को हराने के लिए यह बेहतर है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की भी मानें तो दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाकों में एकतरफा आप को ही वोट पड़ा है। 

दिल्ली में वोटिंग प्रतिशत 62 फीसदी रहा। दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को वोट डाले गए हैं और चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। 

सभी चैनल के एग्जिट पोल का हाल

1. एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 49 से 63 , बीजेपी को 05 से 19 और कांग्रेस को जीरो से 4 सीटें मिलने का अनुमान है। 

2. इंडिया टु़डे-एक्सिस के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 59-68,  बीजेपी को 02-11 और कांग्रेस को 0 सीटें मिलने का अनुमान है।

3. रिपब्लिक टीवी- जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 48 से 61 सीटें, बीजेपी को 9 से 21 सीटें और कांग्रेस को 1 सीटें मिल रही हैं।

4. सुदर्शन न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 42, बीजेपी को 26 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। 

5. टीवी-9 भारतवर्ष- सिसरो के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 54 सीटें, बीजेपी को 15 और कांग्रेस को 1 सीट मिल रही है।

6. टाइम्स नाउ - IPSOS एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 44 , बीजेपी को 26 और कांग्रेस को जीरो सीट। 

7. इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 44 और बीजेपी को 26 सीटें मिलने का अनुमान है।

8. न्यूजएक्स-पोलस्टार्ट के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 56 और बीजेपी को 14 सीटें मिलने का अनुमान है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एग्जिट पोल्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप