लाइव न्यूज़ :

पानीपत में पत्नी एवं दो बच्चों की हत्या कर शव घर में ही दफना कर भागा आरोपी भदोही से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 25, 2021 13:33 IST

Open in App

भदोही (उप्र) 25 मार्च हरियाणा के पानीपत जिले में पत्नी और दो बच्चों की कथित हत्या कर लाश घर में ही दफनाकर भागे आरोपी को पुलिस ने भदोही जिले से गिरफ्तार किया।

पानीपत पुलिस की अपराध शाखा के आठ सदस्यों की एक टीम बुधवार को ही भदोही शहर कोतवाली पहुंची थी।

यहां कोतवाली में निरीक्षक (अपराध) चित्रकूट पुरी ने बताया की मूलरूप से मुज़फ्फरनगर जिले के जागाहेड़ी निवासी एहसान पर आरोप है कि उसने पानीपत स्थित शिवनगर के वार्ड संख्या छह में अपनी पत्नी और दो बच्चों (10 और 14 साल) की हत्या कर तीनों शवों को घर में दफना दिया था।

उन्होंने बताया कि एहसान उस मकान को जगदीशपुर के पवन नाम के एक व्यक्ति को तीन साल पहले बेच कर फरार हो गया था।

चित्रकूट पुरी ने पानीपत पुलिस के हवाले से बताया की लगभग दो महीने पहले पवन के घर में चींटियों की भरमार होने से उन्होंने खुदाई करवानी शुरू की जहां से एक महिला और दो बच्चों के नरकंकाल मिले जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी जांच शुरू की, पवन ने पुलिस को बताया कि उसने तीन साल पहले एहसान से उस मकान को खरीदा था।

चित्रकूट पुरी ने बताया कि सर्विलांस की मदद से एहसान का लोकेशन भदोही शहर के मर्यादपट्टी स्थित कांशीराम आवास कालोनी में मिली जिसके बाद भदोही और पानीपत पुलिस की टीम ने कालोनी के फ़्लैट में छापा मार कर एहसान को गिरफ्तार कर लिया।

कालोनी में रहने वाले पड़ोसियों ने बताया एहसान यहां ढाई साल से किराए के फ़्लैट में रह रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह