लाइव न्यूज़ :

निकाय चुनाव: विपक्ष बंगाल के सभी शहरों में तत्काल चुनाव के पक्ष में, टीएमसी चरणबद्ध मतदान की पक्षधर

By भाषा | Updated: November 23, 2021 01:11 IST

Open in App

कोलकाता, 22 नवंबर पश्चिम बंगाल में सभी विपक्षी राजनीतिक दलों ने सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान राज्य की सभी नगर पालिकाओं और नगर निगमों में तत्काल मतदान कराने की मांग की, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने विभिन्न शहरों और कस्बों में टीकाकरण दर को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध चुनाव कराने की वकालत की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बैठक में भाजपा और माकपा सहित विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार का मतदान को चरणबद्ध तरीके से कराने का पक्ष लेना केवल ''एक बहाना'' है क्योंकि अधिकांश बोर्ड का कार्यकाल महामारी शुरू होने से बहुत पहले समाप्त हो चुका था।

सूत्र ने बताया, हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के तपस रॉय ने विपक्ष के दावों को खारिज किया और कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का फैसला किया है और इसके पीछे कोई अन्य मकसद नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब