लाइव न्यूज़ :

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले CAA के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं, पोस्टर-बैनर के साथ की नारेबाजी

By भाषा | Updated: March 7, 2020 18:51 IST

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासी एवं दलित संगठनों समेत विभिन्न संगठनों की महिलाओं ने माटुंगा के फाइव गार्डन्स से दादर के चैतन्यभूमि तक मार्च निकाला। महिलाओं ने हाथों में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ पोस्टर-बैनर लेकर मार्च किया और नारेबाजी की

मुंबई: महाराष्ट्र के विभिन्न संगठनों की सैकड़ों महिलाएं मध्य मुंबई के माटुंगा में शनिवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ निकाले गए मार्च में शामिल हुईं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासी एवं दलित संगठनों समेत विभिन्न संगठनों की महिलाओं ने माटुंगा के फाइव गार्डन्स से दादर के चैतन्यभूमि तक मार्च निकाला। इससे पहले मुंबई पुलिस ने मार्च के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था और व्हाट्सऐप पर एक संदेश भी प्रसारित किया जिसमें रैली का आयोजन करने या उसमें भाग लेने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।

हालांकि सोशल मीडिया पर संदेश के काफी प्रसारित होने के बावजूद सैकड़ों महिलाएं फाइव गार्डन्स में एकत्र हुईं जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मार्च की इजाजत दी। महिलाओं ने हाथों में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ पोस्टर-बैनर लेकर मार्च किया और नारेबाजी की। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मार्च के मार्ग में पुलिस बल की भारी तैनाती की गई थी। भाषा नेहा प्रशांत प्रशांत

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टमुंबईअंतरराष्ट्रीय महिला दिवसनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?