मुंबई : क्रेन की चपेट में आया दुपहिया वाहन, एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Published: September 13, 2021 04:35 PM2021-09-13T16:35:53+5:302021-09-13T16:35:53+5:30

Mumbai: Two wheeler collided with crane, one dead | मुंबई : क्रेन की चपेट में आया दुपहिया वाहन, एक व्यक्ति की मौत

मुंबई : क्रेन की चपेट में आया दुपहिया वाहन, एक व्यक्ति की मौत

मुंबई, 13 सितंबर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में क्रेन की चपेट में दुपहिया वाहन आने से उस पर सवार 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार सुबह की है और मृतक की पहचान रामचंद्र काले के तौर पर की गई है।

उन्होंने बताया, ‘‘बाद में क्रेन चालक आफताब अंसारी को तारदेव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। काले को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमने अंसारी के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने की वजह से मौत का मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai: Two wheeler collided with crane, one dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे