लाइव न्यूज़ :

संजय राऊत का कद घटा, अरविंद सावंत भी बने शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2021 14:33 IST

राज्यसभा सदस्य संजय राऊत को पिछले वर्ष सितंबर में पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया था.

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2019 में पार्टी के भाजपा से अलग होने तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत मंत्रिमंडल में शामिल सावंत शिवसेना के एकमात्र नेता थे.राऊत के हाल ही में राकांपा के नेता अनिल देशमुख को 'एक्सीडेंटल होम मिनिस्टर' करार देने के बीच उठाया गया है. राकांपा प्रमुख शरद पवार को संप्रग का अध्यक्ष बनाने का सुझाव दिया था.

मुंबईः शिवसेना ने अपने लोकसभा सांसद अरविंद सावंत को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है. अब सावंत की नियुक्ति को संजय राऊत का कद घटाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है.

सावंत पहले पार्टी के प्रवक्ता थे. वर्ष 2019 में पार्टी के भाजपा से अलग होने तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत मंत्रिमंडल में शामिल सावंत शिवसेना के एकमात्र नेता थे. शिवेसना ने अपने मुखपत्र में कल अपने प्रवक्ताओं की सूची प्रकाशित की. राज्यसभा सदस्य राऊत को पिछले वर्ष सितंबर में पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया था.

सावंत को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किए जाने का कदम राऊत के हाल ही में राकांपा के नेता अनिल देशमुख को 'एक्सीडेंटल होम मिनिस्टर' करार देने के बीच उठाया गया है. राज्यसभा सदस्य को उस वक्त भी सहयोगी पार्टी कांग्रेस की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था जब उन्होंने राकांपा प्रमुख शरद पवार को संप्रग का अध्यक्ष बनाने का सुझाव दिया था.

राजस्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता बालासाहब थोरात ने मंगलवार को कहा था कि राऊत को कोई बयान देने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए. कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने भी सवाल किया था कि क्या राऊत, पवार के प्रवक्ता हैं?

गुलाबराव पाटिल, धैर्यशील माने को पद से हटाया

उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना ने मंत्री गुलाबराव पाटिल और लोकसभा सदस्य धैर्यशील संभाजीराव माने को पार्टी के प्रवक्ता के पद से हटा दिया है. पार्टी ने कहा कि मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर, परिवहन मंत्री अनिल परब, राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी, विधायक सुनील प्रभु, प्रताप सरनाईक, भास्कर जाधव, अंबादास दानवे और मनीषा कायंदे, शिवसेना के उपनेता सचिन एयर, पूर्व महापौर शुभा राउल, पार्षद शीतल म्हात्रे, किशोर कंहेरे संजना गादी और आनंद दुबे शिवसेना के प्रवक्ता बने रहेंगे.

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनाउद्धव ठाकरेमुंबईउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं