लाइव न्यूज़ :

शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ी, अभी रहेंगे जेल में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 5, 2022 14:01 IST

मुंबई की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने ईडी के आवेदन पर सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। राउत बीते 1 अगस्त से 'पात्रा चॉल' मामले में जेल में बंद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्पेशल कोर्ट ने संजय राउत की 'पात्रा चॉल' मामले में न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ाईस्पेशल पीएमएलए कोर्ट के जज एमजी देशपांडे ने ईडी की दलीलों को मानते हुए दिया यह आदेश ईडी ने बीते 1 अगस्त को पीएमएलए के तहत शिवसेना सांसद संजय राउत को गिरफ्तार किया था

मुंबई: शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत का जेल में रहने का सिलसिला बदस्तूर 14 दिनों तक अभी और जारी रहेगा। मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने सोमवार को संजय राउत की 'पात्रा चॉल' के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में जारी न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीते 1 अगस्त को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत संजय राउत को गोरेगांव स्थित 'पात्रा चॉल' के पुनर्विकास में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों में गिरफ्तार किया था।

60 साल के शिवसेना राउत की ईडी द्वारा हासिल की गई न्यायिक हिरासत सोमवार को खत्म हो रही थी। जिसके कारण ईडी ने स्पेशल पीएमएलए कोर्ट के जज एमजी देशपांडे के समक्ष राउत की न्यायिक रिमांड को बढ़ाने की अर्जी लगाई।

ईडी के अधिकारियों जज एमजी देशपांडे के समक्ष दायर किये गये आवेदन में कहा कि शिवसेना सांसद से अभी और पूछताछ करने की जरूरत है और अभी भी मामले की जांच चल रही है। इसलिए कोर्ट राउत की न्यायिक हिरासत को और बढ़ाने की कृपा करे।

जज देशपांडे ने मामले में ईडी की ओर से पेश किये गये दलीलों पर गौर करने के बाद संजय राउत की न्यायिक हिरासत को और 14 दिन बढ़ाने का आदेश दिया।

मालूम हो कि ईडी ने 'पात्रा चॉल' के पुनर्विकास में हुई वित्तिय खामियों के संबंध में की गई जांच के आधार पर आरोप लगाया है कि इसमें सीधे तौर पर संजय राउत की पत्नी और उनके सहयोगियों के बीच वित्तीय लेनदेन हुआ है और यह सबकुछ राउत के संरक्षण में हुआ है। इसलिए संजय राउत भी  'पात्रा चॉल' मामले में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं में बराबर के भागीदार हैं।

वहीं दूसरी ओर ईडी के आरोपों को झूठा और केंद्र की साजिश बताते हुए शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का कहना है संजय राउत इस तरह के किसी भी गलत कार्य में शामिल नहीं हैं। केंद्रीय एजेंसियां उन्हें गलत तथ्यों के आधार पर झूठे केस में फंसाने की कोशिश कर रही हैं क्योंकि केंद्र की सरकार को संजय राउत से बहुत सी दिक्कतें थीं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :संजय राउतप्रवर्तन निदेशालयशिव सेनाउद्धव ठाकरेUddhav Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह