लाइव न्यूज़ :

मुंबई में मूसलाधार बारिश से जलभराव, समुद्र में उठी तेज लहरें, कई ट्रेनें कैंसल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 1, 2019 18:19 IST

Open in App

मुंबई में कई दिनों से लागातार बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया है। इससे लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशनों, सड़कों और गलियों में जलभराव से यातायात बुरी तरह प्रभावित हैं। इसी बीच जांबरुंग और ठाकुरवाड़ी के बीच एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इसकी वजह से मुंबई से पुणे के लिए जाने वाली इंटर सिटी ट्रेनों का आज सुबह से रद्द कर दिया गया है। 

वहीं, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होने से विदर्भ सहित मध्य भारत के अनेक राज्यों में अगले चार दिनों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 1 व 2 जुलाई को विदर्भ में कुछ स्थानों पर अतिवृष्टि हो सकती है। इससे पहले पुणे में भारी बारिश की वजह से दीवार गिरने से करीब 15 लोगों की मौत हो गई थी। 

01 Jul, 19 12:25 PM

समुद्र में उठ रही हैं तेज लहरें

मरीन ड्राइव पर उठ रही हैं समुद्री लहरें

 

01 Jul, 19 11:49 AM

सियान रेलवे स्टेशन की पटरियों पर भरा पानी

 

01 Jul, 19 11:49 AM

बारिश का असर: मुंंबई के भक्ति पार्क एरिया में भीषण ट्रैफिक

 

01 Jul, 19 10:46 AM

जारी रहेगी बरसात

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर में अगले दो घंटों तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

01 Jul, 19 10:07 AM

जारी रहेगी बरसात

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर में अगले दो घंटों तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

01 Jul, 19 09:16 AM

स्कूल जाते बच्चों को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना

 

01 Jul, 19 09:15 AM

भारी बारिश से लोगों की बढ़ी मुसीबतें

 

01 Jul, 19 09:14 AM

भारी बारिश से डूबी रेल पटरियां

 

01 Jul, 19 09:12 AM

पटरियों के बीच भारी जलभराव

पश्चिम रेलवे के मुताबिक पिछली रात मुंबई के कुछ हिस्सों में 361 मिमी बारिश हुई है। वहीं, पालघर में अकेले 4.00 बजे से शाम 5.00 बजे के बीच 100 मिमी तक भारी बारिश हुई है। रेलव स्टेशनों में पटरियों के बीच भारी जलभराव हो गया है। इससे कई ट्रेनों को रोक दी गई हैं। 

 

 

01 Jul, 19 09:04 AM

चार दिनों में होगी भारी बारिश

 मौसम विभाग ने 1 व 2 जुलाई को विदर्भ में कुछ स्थानों पर अतिवृष्टि हो सकती है। कोंकण, गोवा में कुछ इलाकों में जोरदार बारिश होने की संभावना है। 2 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र व मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश होगी। 3 जुलाई को कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ के कुछ इलाकों में जोरदार तथा मराठवाड़ा के कुछ स्थानों पर मूसलधार बारिश हो सकती है। 4 जुलाई को कोंकण, विदर्भ में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है। राज्य में पिछले तीन दिनों में मुंबई, कोंकण सहित कोल्हापुर, सांगली, सातारा, पुणे, नासिक, अहमदनगर तथा खानदेश और मराठवाड़ा व विदर्भ के कुछ जिलों में अच्छी बारिश हुई है।

01 Jul, 19 08:53 AM

 

01 Jul, 19 08:51 AM

जांबरुंग और ठाकुरवाड़ी के बीच एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इसकी वजह से मुंबई से पुणे के लिए जाने वाली इंटर सिटी ट्रेनों का आज सुबह से रद्द कर दिया गया है। वहीं, मध्य रेलवे के सीपीआरओ के मुताबिक भारी बारिश की वजह से लोकल यात्रियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। पुणे से मुंबई के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों को इगतपुरी के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।

 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?