लाइव न्यूज़ :

मुम्बई बारिश अपडेट: दीवार ढहने के दो हादसे, 16 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

By भाषा | Updated: July 2, 2019 11:07 IST

मूसलाधार बारिश के कारण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को भी विधायकों के लिए एक नए भवन के निर्माण की आधारशिला रखने के कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। साथ ही एमबीबीएस, बीडीएस और बीएएएफएस में दाखिले के लिए पांच जुलाई तक का वक्त दे दिया गया है।

Open in App

मुम्बई में मूसलाधार बारिश के कारण सोमवार और मंगलवार को दीवार ढहने की दो घटनाओं में कम से कम 16 लोगों की जान चली गई। सड़कों और रेल की पटरियों पर पानी भर जाने के कारण सरकार ने राजधानी में सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों ने बताया कि घटना देर रात करीब दो बजे हुई, जब पूर्वी मलाड इलाके के पिम्परीपाड़ा स्थित एक परिसर की दीवार ढह गई और पास की झुग्गियों में रहने वाले लोग उसकी चपेट में आ गए।एनडीआरएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की हमारी टीम श्वान दस्ते के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। इसके अलावा दमकल विभाग की एक टीम और स्थानीय पुलिस भी स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए मौके पर मौजूद है।’’ उन्होंने बताया कि हादसे में 16 लोगों की जान चली गई। अन्य एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ मलाड इलाके में इमारत ढहने के बाद 34 लोगों को जोगेश्वरी ट्रॉमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुरार गांव में दीवार ढहने की एक अन्य घटना में 51 लोग घायल हुए और उन्हें कांदिवली के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के बाद मुम्बई में मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। स्थानीय निकाय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मुम्बई और उसके लोगों की सुरक्षा के लिए एहतियाती तौर पर दो जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।’’मध्य रेलवे ने पटरियों पर पानी भरने के कारण कुछ ही मार्गों पर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुनील उदासी ने कहा कि आरपीएफ जवानों की मदद से मध्य रेलवे ने आधीरात को चलने वाली ट्रेन (लोकल) में फंसे हजारों यात्रियों को निकाला और कई स्टेशनों पर चाय, बिस्कुट और अन्य खाद्य पदार्थ भी बांटे।मध्य रेलवे के अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण मध्य एवं पश्चिमी रेलवे ने लंबी दूरी की 20 से अधिक ट्रेनें या तो रद्द कर दी हैं या फिर उन्हें मुंबई से बाहर स्टेशनों पर ही रोक दिया है। बिजली कंपनियों ने भी एहतियात के तौर पर मुम्बई के कुछ उपनगरीय इलाकों में आपूर्ति को निलंबित कर दिया है।मूसलाधार बारिश के कारण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को भी विधायकों के लिए एक नए भवन के निर्माण की आधारशिला रखने के कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। मुंबई विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। साथ ही एमबीबीएस, बीडीएस और बीएएएफएस पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए छात्रों को अब पांच जुलाई तक का वक्त दे दिया गया है।

टॅग्स :मुंबई बारिशमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी