लाइव न्यूज़ :

Mumbai Rain: मुंबई में बाढ़ जैसे हालात, उपनगरीय रेल सेवा प्रभावित; कई इलाकों में जलभराव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2025 13:00 IST

Mumbai Rain: स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने बताया कि कई इलाकों से पानी निकासी की जा रही है और जलभराव व पेड़ गिरने की शिकायतों के समाधान के लिए प्रतिक्रिया दल तैनात किए गए हैं।

Open in App

Mumbai Rain: मुंबई और इसके उपनगरों में शनिवार रात भारी बारिश हुई जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया और उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। कुछ जगहों पर 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें महानगर में दो दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है। पूर्वी उपनगर विक्रोली के पार्कसाइट क्षेत्र में भूस्खलन के कारण दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

रात करीब एक बजे शुरू हुई बारिश सुबह तक लगातार जारी रही। इससे पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों के निचले इलाकों में पानी भर गया, जिनमें विक्रोली, घाटकोपर, भांडुप, अंधेरी, किंग्स सर्कल, मलाड और गोरेगांव समेत कई इलाके शामिल हैं। मध्य और पश्चिमी रेल मार्गों पर कई स्थानों पर पटरियों पर जलभराव होने के कारण मुंबई की उपनगरीय रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

सुबह दादर, कुर्ला, सायन, चूनाभट्टी, तिलक नगर सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर पटरियों पर पानी भर गया, जिससे मध्य रेलवे की मुख्य और हार्बर लाइन पर परिचालन बुरी तरह बाधित हुआ तथा पश्चिमी रेलवे की रेल सेवाएं भी देरी से चलीं। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) के एक प्रवक्ता ने कहा कि सायन, किंग्स सर्कल, आरे कॉलोनी और मलाड भूमिगत मार्ग सहित जलभराव वाले अन्य इलाकों से मार्ग परिवर्तन के कारण बस संचालन भी प्रभावित हुआ। स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने बताया कि कई इलाकों से पानी निकासी की जा रही है और जलभराव व पेड़ गिरने की शिकायतों के समाधान के लिए प्रतिक्रिया दल तैनात किए गए हैं।

आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे के बीच मुंबई के कई हिस्सों में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। पूर्वी उपनगर विक्रोली में सबसे अधिक 248.5 मिलीमीटर, उसके बाद सांताक्रूज में 232.5 मिलीमीटर, सायन में 221 मिलीमीटर और जुहू में 208 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दक्षिण मुंबई की तुलना में उपनगरों में बारिश की तीव्रता अधिक रही, जहां इस दौरान कोलाबा में सिर्फ 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

टॅग्स :मुंबई बारिशमौसम रिपोर्टमहाराष्ट्रबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप