लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस ने कोरोना वायरस का शिकार हुए पुलिसकर्मियों के लिए वीडियो जारी किया

By भाषा | Updated: June 5, 2021 21:07 IST

Open in App

मुंबई, पांच जून मुंबई पुलिस ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर 53 सेकंड का एक वीडियो जारी किया और महानगर के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बल के उन 119 कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिनकी कोविड-19 को रोकने में अग्रिम मोर्चे पर रहते हुए इस महामारी से मृत्यु हो गई थी।

प्रवक्ता और पुलिस उपायुक्त एस चैतन्य ने कहा कि मुंबई पुलिस के कुल 8,902 कर्मी अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि 119 की मौत हो गई और 100 का इलाज जारी है।

पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘मैं आपके लिए मर जाऊंगा, ऐसा वादा कई करते हैं। हममें से कई लोग वादा निभाते हैं। हमारे शहीदों को श्रद्धांजलि जिन्होंने अपने परिवार- अपनी मुंबई के लिए बलिदान दिया।’’

एक वीडियो संदेश में आयुक्त हेमंत नागराले ने भी उन लोगों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने संक्रमण से अपनी जान गंवा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारत अधिक खबरें

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान