लाइव न्यूज़ :

नववर्ष पर मनाए जाने वाले जश्न को देखते हुए मुंबई पुलिस ‘काफी सतर्क’

By भाषा | Updated: December 31, 2020 14:16 IST

Open in App

मुंबई, 31 दिसंबर नववर्ष पर मनाए जाने वाले जश्न के मद्देनजर मुंबई पुलिस ‘हाई अलर्ट’ पर है और किसी भी अप्रिय घटना तथा आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए कदम उठाए गए हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई की सड़कों पर करीब 35,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी एस चैतन्य ने कहा, ‘‘हम लोग बेहद चौकसी बरत रहे हैं। नववर्ष पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना और संभावित आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए कदम उठाए गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शहर में पुलिस की पर्याप्त तैनाती है। महत्वपूर्ण सड़कों पर नाकाबंदी की गई है।’’

महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 11 बजे रात और सुबह छह बजे के बीच रात्रि कर्फ्यू लगाया है, जिसके कारण पांच या ज्यादा लोगों के एक जगह जमा होने पर पाबंदी है।

उन्होंने कहा, ‘‘सार्वजनिक स्थानों पर पांच से ज्यादा लोगों को जमा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। रात में 11 बजे के बाद होटल, बार, पब या रेस्तरां में पार्टी करने की इजाजत नहीं होगी।’’

शहर में निर्धारित समय के बाद ‘बोट पार्टी’ या छत पर पार्टी की अनुमति नहीं होगी। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 144 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस, राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के कर्मियों के अलावा होमगार्ड की भी तैनाती की जाएगी। अपराध शाखा और मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) के कर्मी भी निगरानी करेंगे।

उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर नजर रखने के लिए ड्रोनों की मदद ली जाएगी और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू