लाइव न्यूज़ :

मुंबई: डोंगरी में बहुमंजिला इमारत के कई हिस्से अचानक गिरे, मलबे में दबी महिला को बचाया गया

By स्वाति सिंह | Updated: September 2, 2020 15:53 IST

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि 66 वर्षीय एक महिला इमारत की सीढ़ियों पर फंस गई थी और जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देडोंगरी इलाके में पांच मंजिला आवासीय इमारत का एक हिस्सा बुधवार को ढह गया इस हादसे में एक महिला मामूली रूप से घायल हो गई

मुंबई: दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में पांच मंजिला आवासीय इमारत का एक हिस्सा बुधवार को ढहने से एक महिला मामूली रूप से घायल हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि डोंगरी इलाके में सरदार वल्लभ भाई पटेल मार्ग पर स्थित ‘रज्जाक चैंबर’ इमारत का पीछे का हिस्सा सुबह 7.30 बजे ढह गया। इस इमारत से महिला और आठ लोगों को सुरक्षित तरीके से निकाला गया। 

सुबह प्राथमिक जानकारी के आधार पर नगर निकाय अधिकारी ने इस इमारत के आठ मंजिला होने की बात कही थी, हालांकि बाद में बीएमसी के अन्य अधिकारी ने बताया कि इमारत पांच मंजिला थी। घटना के बाद दमकल कर्मी, पुलिस कर्मी और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। 

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि 66 वर्षीय एक महिला इमारत की सीढ़ियों पर फंस गई थी और जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। महिला को मामूली चोटे आई थीं और उन्हें निकटवर्ती सरकारी जे. जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इमारत से छह और लोगों को निकाला गया है। तलाश एवं बचाव अभियान अब भी जारी है।  

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस