भाजपा विधायक की टिप्पणी को लेकर मुंबई की महापौर ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री से की शिकायत

By भाषा | Published: December 7, 2021 07:34 PM2021-12-07T19:34:18+5:302021-12-07T19:34:18+5:30

Mumbai Mayor complains to Maharashtra Home Minister over BJP MLA's remarks | भाजपा विधायक की टिप्पणी को लेकर मुंबई की महापौर ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री से की शिकायत

भाजपा विधायक की टिप्पणी को लेकर मुंबई की महापौर ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री से की शिकायत

मुंबई, सात दिसंबर मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल को पत्र लिखकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आशीष शेलार द्वारा उनके बारे में की गई कथित 'आपत्तिजनक' टिप्पणी को लेकर शिकायत की है।

शिवसेना की नेता किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को लिखे पत्र में दावा किया कि शेलार ने चार दिसंबर को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान उन पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

महापौर के मुताबिक, भाजपा विधायक 30 नवंबर को वर्ली में हुए सिलेंडर विस्फोट को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस विस्फोट में चार महीने के एक बालक समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai Mayor complains to Maharashtra Home Minister over BJP MLA's remarks

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे