रहने के लिहाज से मुंबई है देश का सबसे मंहगा शहर, अहमदाबाद सबसे सस्ता, जानिए दिल्ली एनसीआर की स्थिति

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: August 18, 2023 01:36 PM2023-08-18T13:36:58+5:302023-08-18T13:38:51+5:30

रियल एस्टेट कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक इंडिया ने 2023 कैलेंडर वर्ष के पहले छह महीनों के लिए शीर्ष आठ शहरों का अफोर्डेबिलिटी इंडेक्स जारी किया है। यह इंडेक्स एक औसत परिवार के लिए ये बताता है कि EMI टू इनकम रेश्यो के हिसाब से किन शहरों में घर खरीदना सबसे महंगा है और कौन सा शहर सबसे किफायती है।

Mumbai is the most expensive city in the country to live Ahmedabad cheapest Delhi NCR | रहने के लिहाज से मुंबई है देश का सबसे मंहगा शहर, अहमदाबाद सबसे सस्ता, जानिए दिल्ली एनसीआर की स्थिति

मुंबई रहने के लिहाज से भारत का सबसे मंहगा शहर

Highlightsमुंबई रहने के लिहाज से भारत का सबसे मंहगा शहरगुजरात का अहमदाबाद रहने किए भारत का सबसे किफायती शहररिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एनसीआर रहने के लिहाज से सस्ता और बेहतर शहर है

नई दिल्ली: नाइट फ्रैंक अफोर्डेबिलिटी इंडेक्स 2023 के अनुसार मुंबई रहने के लिहाज से भारत का सबसे मंहगा शहर है। वहीं गुजरात का अहमदाबाद रहने किए भारत का सबसे किफायती शहर है। मुंबई में रहने के लिए आवास की ढूंढना तक एक सामान्य आय वाले व्यक्ति के लिए बेहद मुश्किल काम है। मुंबई में घरों की कीमतें और किराया बेहद ज्यादा हैं। इसके अलावा जिस तेजी से यहां मकानों के दाम और किराये में बढ़ोत्तरी हो रही है वह आय में वृद्धि से कहीं अधिक है।

रियल एस्टेट कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक इंडिया ने 2023 कैलेंडर वर्ष के पहले छह महीनों के लिए शीर्ष आठ शहरों का अफोर्डेबिलिटी इंडेक्स जारी किया है। यह इंडेक्स एक औसत परिवार के लिए ये बताता है कि EMI टू इनकम रेश्यो के हिसाब से किन शहरों में घर खरीदना सबसे महंगा है और कौन सा शहर सबसे किफायती है।

नाइट फ्रैंक इंडिया अफोर्डेबिलिटी बेंचमार्क मुंबई की गंभीर स्थिति की पुष्टि करता है। घर की औसत कीमतें औसत घरेलू आय से लगभग सात गुना अधिक होने के कारण, मुंबई में घर के स्वामित्व का वित्तीय बोझ सभी प्रमुख भारतीय शहरों में सबसे अधिक है।

रिपोर्ट के अनुसार सबसे किफायती आवासीय शहर की सूची में पहले नंबर पर अहमदाबाद और उसके बाद कोलकाता, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद हैं।  रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एनसीआर रहने के लिहाज से सस्ता और बेहतर शहर है। यहां रोजगार के पर्याप्त अवसर लोगों को मिलते हैं। हालांकि रिपोर्ट ये भी बताती है कि एनसीआर देश का तीसरा सबसे महंगा आवास बाजार है। शहर के अफोर्डेबिलिटी इंडेक्‍स में साल दर साल उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मकान खरीदने में अफोर्डेबिलिटी इंडेक्‍स 2010 के 53% से बेहतर होकर 2019 में 34% हुआ। 2020 की शुरूआत में महामारी के आने के साथ, 2020 में अफोर्डेबिलिटी इंडेक्‍स 38% पर पहुँच गया था, लेकिन 2021 में सुधरकर 28% हुआ। साल 2022 में यह 29% हो गया जबकि साल 2023 की पहली छमाही में शहर का अफोर्डेबिलिटी इंडेक्‍स अभी 30% पर है।

अहमदाबाद साल 2019 से लगातार देश का सबसे किफायती शहर रहा है। घर खरीदने में अफोर्डेबिलिटी इंडेक्‍स 2010 के 46% से बेहतर होकर 2019 में 25% पर आया। 2020 की शुरूआत में महमारी के आने के साथ, 2020 में अफोर्डेबिलिटी इंडेक्‍स और भी सुधरकर 24% पर रहा और फिर 2021 में 20% पर आया। साल 2022 में यह 22% था और अभी 2023 की पहली छमाही में इस शहर का अफोर्डेबिलिटी इंडेक्‍स 23% पर है। यानी कि अहमदाबाद में सबसे सस्ता मकाम मिल रहा है।

Web Title: Mumbai is the most expensive city in the country to live Ahmedabad cheapest Delhi NCR

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे