लाइव न्यूज़ :

Mumbai Heavy Rain Live updates: मुंबई में हाई टाइड अलर्ट, 50 उड़ानें रद्द, रेल पर बुरा असर, मुंबई सहित कई शहर में बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, सेना, नौसेना और वायु सेना सतर्क, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 8, 2024 16:28 IST

Mumbai Heavy Rain Live updates: मुंबई हवाई अड्डे पर सोमवार को सेवाएं शहर में भारी बारिश के कारण बुरी तरह प्रभावित हुईं और कम दृश्यता के कारण रनवे पर परिचालन गतिविधियां एक घंटे से अधिक समय तक बंद रहीं एवं 50 उड़ानें रद्द की गईं।

Open in App
ठळक मुद्देआपदा प्रबंधन अधिकारी, सेना, नौसेना और वायु सेना अलर्ट पर हैं।50 उड़ानों (आगमन और प्रस्थान दोनों) में से 42 सेवाएं ‘इंडिगो’ की और छह ‘एअर इंडिया’ की थीं।मुंबई हवाई अड्डे पर सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक 50 उड़ानें रद्द की गईं।

Mumbai Heavy Rain Live updates: महाराष्ट्र के मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट जारी किया गया है। आर्थिक राजधानी मुंबई में फिर से बारिश कहर बनकर बरसी है। 'समंदर' में शहर तब्दील हो गया है। मुंबई बारिश पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कल रात से मुंबई में 300 मिमी बारिश हुई, रेलवे के लगभग 200 पंप और बीएमसी के 400 से अधिक पंपों का इस्तेमाल पानी निकालने के लिए किया जा रहा हैं। सेंट्रल और हार्बर लाइनों पर ट्रेनें फिर से शुरू हो गई हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी, सेना, नौसेना और वायु सेना अलर्ट पर हैं।

मुंबई हवाई अड्डे पर सोमवार को सेवाएं शहर में भारी बारिश के कारण बुरी तरह प्रभावित हुईं और कम दृश्यता के कारण रनवे पर परिचालन गतिविधियां एक घंटे से अधिक समय तक बंद रहीं एवं 50 उड़ानें रद्द की गईं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि रद्द की गई 50 उड़ानों (आगमन और प्रस्थान दोनों) में से 42 सेवाएं ‘इंडिगो’ की और छह ‘एअर इंडिया’ की थीं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को मंत्रालय में एक बैठक कर मुंबई में भारी बारिश की स्थिति की समीक्षा की और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के नियंत्रण कक्ष का दौरा भी किया। मुंबई के कुछ इलाकों में सुबह सात बजे तक महज छह घंटे में 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई जिससे सड़कें और निचले इलाके डूब गए।

मध्य रेलवे के मार्ग पर पटरियों पर पानी भर जाने के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं वहीं शहर से बाहर जाने वाली ट्रेन भी देरी से चल रही हैं। मंत्रालय में राज्य के राहत व पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री अनिल पाटिल भी मौजूद रहे। मंत्रालय में बैठक की अध्यक्षता करने के बाद शिंदे बीएमसी मुख्यालय में आपदा विभाग के नियंत्रण कक्ष भी गए और स्थिति की समीक्षा की।

उनके साथ मुंबई और मुंबई उपनगरों के संरक्षक मंत्री क्रमश: दीपक केसरकर और मंगल प्रभात लोढ़ा, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी गिरीश महाजन, मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, नगरपालिका आयुक्त भूषण गगरानी और भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी आईएस चहल भी मौजूद थे। बीएमसी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को स्थिति से अवगत कराया।

भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी के मद्देनजर बीएमसी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और आपातकालीन मदद के लिए उसके हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने की अपील की है। बीएमसी का आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष सभी घटनाक्रम पर नजर रख रहा है और सभी वरिष्ठ अधिकारी व वार्ड स्तर के कर्मी मदद के लिए उपलब्ध हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में मुंबई में औसत 115.63 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि मुंबई के पूर्वी तथा पश्चिमी हिस्सों में क्रमश: 168.68 मिमी. और 165.93 मिमी. बारिश हुई। पूर्वी मुंबई में गोवंडी में सबसे अधिक 315.6 मिमी. बारिश हुई।

इसके बाद पवई में 314.5 मिमी. जबकि पश्चिमी हिस्से में अंधेरी में मालपा डोंगरी में सबसे अधिक 292.2 मिमी. बारिश हुई। इसके बाद चकाला में 278.2 मिमी. बारिश हुई। मुंबई के प्रतीक्षा नगर में 220.2 मिमी. बारिश हुई और उसके बाद सेवरी कोलीवाड़ा में 185.8 मिमी. बारिश हुई।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘कम दृश्यता और भारी बारिश के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक 50 उड़ानें रद्द की गईं। इनमें से 42 उड़ानें इंडिगो की थीं, उनमें से 20 प्रस्थान उड़ानें थीं। एअर इंडिया की छह उड़ानें रद्द हुईं, उनमें से तीन यहां उतरने वाली उड़ानें थीं।’’

सूत्र ने बताया कि सरकारी स्वामित्व वाली ‘एलायंस एयर’ को भी सोमवार को अपनी दो (एक प्रस्थान और एक आगमन) उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इससे पहले सूत्रों ने कहा था कि हवाई अड्डे पर रनवे परिचालन को रविवार देर रात दो बजकर 22 मिनट से तड़के तीन बजकर 40 मिनट तक निलंबित करना पड़ा, जिसके कारण करीब 27 उड़ानों को नजदीकी हवाई अड्डों की ओर मोड़ना पड़ा।

उन्होंने कहा कि विमानों को अहमदाबाद, हैदराबाद और इंदौर जैसे शहरों की ओर मोड़ा गया। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि में, मुंबई में औसतन 115.63 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में क्रमशः 168.68 मिमी और 165.93 मिमी बारिश हुई।

बारिश का असर : महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदन स्थगित

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों मे भारी बारिश की वजह से सोमवार को कई विधायक और विधान पार्षद विधानमंडल नहीं पहुंच पाए जिसकी वजह से दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। विधानसभा की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे जैसे ही शुरू हुई, नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने रेखांकित किया कि मूसलाधार बारिश की वजह से मुंबई के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद मानसून पूर्व तैयारियां नहीं की गईं।

इसपर, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि मुंबई में (रात भर में) रिकॉर्ड 300 मिलीमीटर बारिश हुई है और कई विधायक और मंत्री अबतक विधानभवन नहीं पहुंच पाए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ कोरम (सदन की कार्यवाही शुरू करने के लिए आवश्यक न्यूनतम सदस्य संख्या) भी पूरा नहीं हुआ है, इसलिए सदन की कार्यवाही अपराह्न एक बजे तक के लिए स्थगित की जाती है। ’’

सदन की कार्यवाही जब दोबारा शुरू हुई तो नार्वेकर ने कहा कि विधानसभा में कार्यरत कर्मचारियों को वापस घर जाना है और यहां तक कई विधायक और मंत्री भी पहुंच नहीं पाए हैं। उन्होंने कहा कि अपराह्न एक बजकर 27 मिनट पर ज्वार आने की सूचना है। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने बताया कि सिंधुदुर्ग जिले में गत 24 घंटे में 216.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

374 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि रायगढ़ जिले में 95.6 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि मुंबई के कोलाबा (दक्षिण मुंबई) में 93.8 मिमी और सांताक्रूज (पश्चिमी उपनगर में) में 266.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। फड़नवीस ने बताया कि सायन- कुर्ला के बीच रेल पटरी पानी में डूबी है।

चूनाभट्टी इलाके में बाढ़ जैसे हालात है जिसकी वजह से हार्बर लाइन की उपनगरीय सेवाएं प्रभावित हैं। उप मुख्यमंत्री के मुताबिक, सेंट्रल लाइन की ट्रेनें देरी से चल रही हैं जबकि नाहुर में बाढ़ की वजह से फास्ट लाइन पर परिचालन प्रभावित हुआ है। महालक्ष्मी एक्सप्रेस को अंबरनाथ में रोका गया है। ठाणे में ही कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को स्थगित कर दिया है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में जहां भारी बारिश हो रही है और ज्वार आया है, वहां बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। फडणवीस ने बताया कि पश्चिमी रेलवे की उपनगरीय सेवाएं 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर तटीय इलाकों में ‘आरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है।

टॅग्स :मौसममुंबईमौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप