लाइव न्यूज़ :

गुजरात में टला बड़ा रेल हादसा, पटरी पर रखे गए सीमेंट के खंभे से टकराई राजधानी एक्सप्रेस, आरोपियों को पकड़ने में जुटी पुलिस

By अनिल शर्मा | Updated: January 15, 2022 11:16 IST

वलसाड ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन वलसाड के निकट अतुल स्टेशन के पास रेलवे पटरी पर रखे गए सीमेंट के खंभे से टकरा गई...

Open in App
ठळक मुद्देये हादसा मुंबई-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस के साथ हुआट्रेन वलसाड के निकट अतुल स्टेशन के पास रेलवे पटरी पर रखे गए सीमेंट के खंभे से टकरा गईपुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है

वलसाड, 15 जनवरी (भाषा) मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन दक्षिण गुजरात के वलसाड के निकट रेलवे पटरी पर कथित रूप से कुछ बदमाशों द्वारा रखे गए सीमेंट के एक खंभे से टकरा गई। इस दौरान किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। पुलिस ने बताया कि ट्रेन शुक्रवार शाम करीब सात बजकर 10 मिनट पर खंभे से टकराई। पुलिस को संदेह है कि दिल्ली जा रही ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश के तहत खंभा पटरी पर रखा गया था।पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

वलसाड ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मुंबई-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन वलसाड के निकट अतुल स्टेशन के पास रेलवे पटरी पर रखे गए सीमेंट के खंभे से टकरा गई। ट्रेन से टकराने के बाद खंभा पटरी से नीचे हट गया। इस घटना से ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ और यह आगे बढ़ गई। इस दौरान कोई यात्रा घायल नहीं हुआ। ट्रेन चालक ने अतुल रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों को तुरंत इसकी सूचना दी।’’ इस घटना की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस एवं रेलवे अधिकारी घटनास्थल पहुंचे।

पुलिस महानिरीक्षक (सूरत रेंज) राजकुमार पांडियन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुछ बदमाशों ने सीमेंट का खंभा पटरी पर रख दिया था। ट्रेन खंभे से टकरा गई, जिसके बाद ट्रेन प्रबंधक ने तुरंत स्थानीय स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी।’’ उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की गई और पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है। वलसाड ग्रामीण पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ वलसाड ग्रामीण पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है और तकनीकी निगरानी एवं मानव खुफिया जानकारी का उपयोग कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

टॅग्स :रेल हादसागुजरातRailway Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

ज़रा हटकेबिहार के किशनगंज जिले में परिजनों ने बेटे को मृत मानकर किया अंतिम संस्कार, वह युवक कुछ दिन बाद लौटा घर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील