मुंबई : सिलेंडर के गोदाम में आग लगने से चार लोग झुलसे

By भाषा | Published: February 10, 2021 12:02 PM2021-02-10T12:02:50+5:302021-02-10T12:02:50+5:30

Mumbai: Four people scorched in a cylinder warehouse fire | मुंबई : सिलेंडर के गोदाम में आग लगने से चार लोग झुलसे

मुंबई : सिलेंडर के गोदाम में आग लगने से चार लोग झुलसे

मुंबई, 10 फरवरी मुंबई के उपनगर अंधेरी स्थित एलपीजी सिलेंडर के एक गोदाम में बुधवार सुबह आग लगने से चार लोग झुलस गए।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी उपनगर के वर्सोवा इलाके में यारी रोड स्थित गोदाम में सिलेंडर फटने से सुबह करीब नौ बजकर 40 मिनट पर आग लग गई।

नगर अधिकारी ने बताया कि आग से चार लोग झुलस गए हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी कूपर अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां एवं अन्य वाहन मौके पर भेजे गए हैं और दमकल कर्मी अब भी आग बुझाने में लगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai: Four people scorched in a cylinder warehouse fire

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे