लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता का नया गाना 'तिला जगू द्या' रिलीज, 38000 लोगों ने किया डिसलाइक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 19, 2020 21:02 IST

दिवाली के अवसर पर उन्होंने एक गाना रिलीज किया है। लेकिन इस बार 38000 से ज्यादा लोगों ने उसे डिसलाइक कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देगाना को दिवाली की शुभकामना देते हुए हर बहन को समर्पित किया है।अमृता फड़नवीस का गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, लेकिन उसे लोग जमकर डिसलाइक कर रहे हैं।गाने को अमृता ने यूट्यूब पर रिलीज किया है, इस गाने के रिलीज के बारे में अमृता ने ट्विटर पर भी बताया है।

मुंबईः महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस फिर से चर्चा में हैं। दिवाली के अवसर पर उन्होंने एक गाना रिलीज किया है। लेकिन इस बार 38000 से ज्यादा लोगों ने उसे डिसलाइक कर दिया है। गाना को दिवाली की शुभकामना देते हुए हर बहन को समर्पित किया है।

अमृता फड़नवीस का गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, लेकिन उसे लोग जमकर डिसलाइक कर रहे हैं। दरअसल, अमृता फड़नवीस एक सिंगर भी हैं, उनका एक नया गाना 'तिला जगू द्या' नाम से रिलीज हुआ है, इस गाने को अमृता ने यूट्यूब पर रिलीज किया है, इस गाने के रिलीज के बारे में अमृता ने ट्विटर पर भी बताया है।

इस गाने को टी-सीरीज मराठी ने लॉन्च किया है, इसे भाई दूज के दिन लॉन्च किया गया है, यह गाना महिलाओं के सशक्तीकरण पर आधारित है. लेकिन इस गाने पर लोगों ने लाइक से ज्यादा डिसलाइक किए हैं। इतना ही नहीं इस गाने के बारे में यूट्यूब और सोशल मीडिया पर टिप्पणी भी कर रहे हैं।

शिवसेना ने शव सेना वाली टिप्पणी को लेकर अमृता की आलोचना की

शिवसेना ने भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस की ‘शव सेना’ संबंधी टिप्पणी के लिए शुक्रवार को आलोचना की और कहा कि उन्हें यह समझना चाहिए कि वर्णमाला का हर अक्षर महत्वपूर्ण होता है। अमृता ने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना पर हाल में संपन्न बिहार विधानसभा चुनावों में उसके खराब प्रदर्शन को लेकर कटाक्ष किया और उसे ‘शव सेना’ कहा था।

महाराष्ट्र में एमवीए सरकार का नेतृत्व करने वाली शिवसेना ने अमृता पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें अपने खुद के नाम में शामिल अक्षरों के महत्व को समझना चाहिए। शिवसेना प्रवक्ता नीलम गोरे, जो विधान परिषद में उप सभापति भी हैं, ने एक बयान में कहा, ‘‘अपने नाम से 'अ' अक्षर को ‘मृत’ अवस्था में मत ले जाइए। अपने नाम अमृता में 'अ' के महत्व को समझिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिवाली के शुभ अवसर के दौरान अपने दिमाग में बुरे विचार मत लाइए।’’ गोरे ने कहा, ‘‘आपको शिवसेना के नाम को गलत ढंग से कहने से कोई लाभ नहीं होगा।’’ गौरतलब है कि अमृता फड़नवीस ने ट्वीट किया था, ‘‘वास्तव में चल क्या रहा है? शव सेना ने बिहार में अपनी ही सहयोगी (कांग्रेस) को खत्म कर डाला। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे महाराष्ट्र को कहां ले जा रहे हैं, लेकिन बिहार को सही जगह पर लाने के लिए धन्यवाद।’’

टॅग्स :मुंबईबॉलीवुड गॉसिपदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो