लाइव न्यूज़ :

मुंबई के डांस बार पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इन शर्तों के साथ दोबारा खोलने की मंजूरी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 17, 2019 12:25 IST

Supreme Court Dance Bar Verdict: गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दोबारा खुल सकेंगे मुंबई के डांस बार। लेकिन नहीं हो सकेगी पैसों की बारिश।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुंबई में सालों से बंद पड़े डांस बार दोबारा खुल सकेंगे। गुरुवार को अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि डांस बार को कुछ नियम और शर्तों का पालन करना होगा। इससे पहले 30 अगस्त 2018 को सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा लगी पाबंदी को हटा दिया था। जिसके बाद सरकार ने नए लाइसेंस देने के नियम और कड़े कर दिए थे।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले की बड़ी बातेंः-

- सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि डांसर को अलग  से टिप नहीं दी जा सकती है और ना ही डांसर पर पैसे उछाले जा सकते हैं। 

- सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में डांस बार के लाइसेंस एवं संचालन पर प्रतिबंध लगाने वाले 2016 के महाराष्ट्र कानून के कुछ प्रावधानों में संशोधन किया।

- सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के डांस बारों में सीसीटीवी लगाने की अनिवार्यता की शर्त को रद्द करते हुए कहा कि यह निजता का उल्लंघन करती है।

- कोर्ट ने महाराष्ट्र के डांस बार में बार बालाओं को टिप दिए जाने की अनुमति दी, नोट बरसाना प्रतिबंधित किया।

- सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रावधान को रद्द कर दिया कि महाराष्ट्र में डांस बार धार्मिक स्थानों और शैक्षिक संस्थानों से एक किलोमीटर दूर होने चाहिए।

- सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में डांस बार का समय शाम छह बजे से रात साढ़े 11 बजे तक तय करने की शर्त को बरकरार रखा।

- सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ऐसा लग रहा है मानो मुंबई में मोरल पुलिसिंग हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जीविका कमाने का अधिकार सभी को है। 

- अगस्त में हुई सुनवाई के दौरान जस्टिस एके सिकरी और जस्टिस अशोक भूषण की एक बेंच ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि वक्त के साथ अश्लीलता की परिभाषाएं भी बदलती रही हैं।

टॅग्स :मुंबईसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव