लाइव न्यूज़ :

पटना: सरकारी और प्राइवेट कंपनियों की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: January 8, 2021 20:57 IST

पटना से पकड़े गये छह ठग फर्जी वेबसाइट बनाकर टेंडर देने के नाम ठगी किया करते थे। इन सभी को मुंबई पुलिस ने पटना से किया है।

Open in App
ठळक मुद्देहू-ब-हू फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को फंसाते थे ये सभी ठग। आम लोग आसानी से इन ठगों के जाल में फंस जाया करते थे।मुंबई पुलिस के मुताबक इस गैंग ने अभी तक दस हजार से ज्यादा लोगों के साथ करोडों की ठगी की है।

पटना,8 जनवरी। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने बिहार राजधानी पटना के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर फर्जी वेबसाइट बनाकर टेंडर देने के नाम ठगी करने वाले गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया और अपने साथ ले गई है। यह काम इतनी बारीकी से किया जाता था कि आम लोग आसानी से जाल में फंस जाते थे। लोग टेंडर लेने के लालच में धीरे-धीरे इस ट्रैप में फंसते जाते और बाद में ठगी के शिकार हो जाते थे।

 सरकारी वेबसाइट की हू-ब-हू फर्जी वेबसाइट को तैयार करते थे। इसमें सरकारी संस्थान के नाम के बाद एनआइसी डॉट इन की जगह एनआइसी डॉट ओआरजी शब्द का इस्तेमाल किया जाता था। बताया जा रहा है कि यह सभी टेंडर दिलाने के नाम पर करोडों रुपये की ठगी करते थे। इनका एक गिरोह अलग-अलग राज्यों में सक्रिय है। वे विभिन्न सरकारी संस्थानों की फर्जी वेबसाइट तैयार करते थे। इसके बाद वेबसाइट पर टेंडर का नोटिफिकेशन जारी करते थे। 

पटना से पकड़े गये छह ठगों में दो की जानकारी सामने आई है, जो रविशंकर कुमार व डॉली शर्मा हैं। इनकी गिरफ्तारी मुंबई के गोरेगांव के एक व्यक्ति की शिकायत पर की गई है। एजेंसी लेने के बदले इच्छुक व्यक्ति को करीब 30 लाख रुपये के निवेश करने की बात थी। लेकिन आरोपितों की तरफ से शिकायतकर्ता को यह भी बताया गया कि सरकार की तरफ से इस एजेंसी को लेने के लिए उन्हें लोन भी आसानी से मिलेगा। 

इसके लिए कुछ राशि ऑनलाइन ट्रांसफर करना होगा। इसके बाद शिकायतकर्ता उसकी बातों में आ गया और 3.66 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिये। लेकिन जब उन्हें गैस एजेंसी नहीं मिली तो उन्होंने साइबर पुलिस से इसकी शिकायत की। बताया जाता है कि गोरेगांव के रहने वाले शिकायतकर्ता ने मुंबई पुलिस को बताया कि इंटरनेट पर गैस एजेंसी को लेकर लिंक मिला। वहां से उसे एक फोन नंबर मिला। 

शिकायतकर्ता ने जब उस नंबर पर फोन किया तो उन्हें बताया गया कि संबंधित वेबपेज पर एक फॉर्म मिलेगा, उसमें सारी व्यक्तिगत जानकारी लिख कर भेज दें। इसके बाद वह ठगी के शिकार हो गये। उनके शिकायत के बाद हरकत में आई मुंबई पुलिस ने इसका भंडाफोड किया है।

टॅग्स :पटनामुंबई पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस