लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की भाषा बोल रहा ठाकरे परिवार?, नगर निगम चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-अस्तित्व धीरे-धीरे खत्म, केवल घर में शेर?

By एस पी सिन्हा | Updated: January 13, 2026 19:17 IST

गिरिराज सिंह ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि अगर ठाकरे बंधुओं में वास्तव में हिम्मत है, तो वे किसी मुस्लिम बहुल इलाके में जाकर इस तरह के मुद्दे उठाएं, तब उन्हें सच्चाई का अंदाजा हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देठाकरे परिवार पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है और हिंदुओं में फूट डालने का काम कर रहा है।महाराष्ट्र की राजनीति में ठाकरे परिवार का अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है और वे केवल घर के शेर बनकर रह गए हैं।हमको गाली देते हैं, लेकिन जनता उन्हें कितना सर्टिफिकेट देती है, यह सबको मालूम है।

पटनाः भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महाराष्ट्र में ठाकरे परिवार की तरफ से हिंदी भाषियों पर लगातार किए जा रहे जुबानी हमलों को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब कोई दीपक बुझने वाला होता है तो उसकी लौ फड़फड़ाने लगती है। ठाकरे परिवार का भी कुछ ऐसा ही हाल है। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि ठाकरे परिवार मराठी और गैर-मराठी का मुद्दा उछाल कर हिंदुओं के बीच बंटवारा करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज ठाकरे परिवार पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है और हिंदुओं में फूट डालने का काम कर रहा है।

 

गिरिराज सिंह ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि अगर ठाकरे बंधुओं में वास्तव में हिम्मत है, तो वे किसी मुस्लिम बहुल इलाके में जाकर इस तरह के मुद्दे उठाएं, तब उन्हें सच्चाई का अंदाजा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में ठाकरे परिवार का अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है और वे केवल घर के शेर बनकर रह गए हैं।

वहीं, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर भी कड़ा पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि मेरा दुर्भाग्य होगा अगर मैं ऐसे कर्महीन लोगों पर टिप्पणी करूं, जिनका अपना कोई ठिकाना नहीं है और जो दूसरों को सर्टिफिकेट बांटते फिरते हैं। उन्हें अपने बारे में पता है कि जनता क्या कह रही है? वे तो हमको गाली देते हैं, लेकिन जनता उन्हें कितना सर्टिफिकेट देती है, यह सबको मालूम है।

इसलिए मैं ऐसे लोगों पर टिप्पणी नहीं करता। बता दें कि पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह के नाम को एक जानवर (सुअर) से जोड़ते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया था। इस पोस्ट के सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है और दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया।

टॅग्स :गिरिराज सिंहबिहारउद्धव ठाकरेराज ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?