लाइव न्यूज़ :

Corona: मुंबई के स्लम एरिया धारावी में स्क्रीनिंग के लिए लगी 150 डॉक्टरों की टीम, अब तक हो चुकी है चार लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2020 15:15 IST

मुंबई के धारावी में अब तक कोरोना वायरस से चार लोगों की जान जा चुकी है और अब यहां लोगों की स्क्रीनिंग के लिए 150 डॉक्टरों की टीम लगाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देधारावी में लोगों की स्क्रीनिंग के लिए महाराष्ट्र मेडिकल एसोसिएशन के 150 डॉक्टरों की एक टीम लगी है।कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या 1574 पहुंच गई है, जबकि 110 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबई के धारावी इलाके में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों की स्क्रीनिंग बुधवार से शुरू की गई है, इसके लिए महाराष्ट्र मेडिकल एसोसिएशन के 150 डॉक्टरों की एक टीम लगी है।

बता दें कि धारावी में कोरोना वायरस के कारण अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को कस्तूरबा अस्पताल में एक 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 4 पहुंच गया।

धारावी एशिया की सबसे बड़ी मलिन बस्ती है जिसमें एक छोटे से इलाके में 15 लाख लोग रहते हैं और मुंबई के सबसे घने बसे इलाकों में एक है। धारावी की झोपड़पट्टी 613 एकड़ क्षेत्र में फैली है और इसमें कई लघु श्रेणी के उद्योग, चमड़े का सामान, मिट्टी के बर्तन और कपड़ा फैक्ट्रियां हैं। यहां पर लाखों लोग छोटे-छोटे मकानों में रहते हैं और यह शहर का सबसे घना बसा क्षेत्र है। 

बता दें को कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या 1574 पहुंच गई है, जबकि 110 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक 188 लोग कोविड-19 से ठीक भी हो चुके हैं।

भारत में कोरोना वायरस से अब तक 7400 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 239 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पूरे देश में अब तक 642 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियामुंबईकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?