लाइव न्यूज़ :

कहां है दिव्याशं? 42 घंटे से नहीं मिली कोई खबर, पूरा देश मांग रहा है बचने की दुआ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2019 12:05 IST

मुंबई में मानसून शुरू होने के साथ ही बीएमसी ने किसी भी मेनहोल को खुला नहीं छोड़ने का निर्देश दिया था लेकिन उसके बाद भी गोरेगांव में लापरवाही बरती गई.

Open in App

मुंबई में पिछले 24 घंटों से एक मासूम बच्चा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. बीएमसी की लापरवाही का शिकार बना तीन साल का दिव्यांशु बीती रात गटर के मेनहोल में जा गिरा. बच्चे को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है. हालांकि उसके बचने की उम्मीद अब धूमिल होती जा रही है.बुधवार रात 10:24 बजे यह दुखद घटना गोरेगांव ईस्ट के आंबेडकर नगर इलाके में हुई. सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि मासूम दिव्यांशु मेनहोल के आसपास घूम रहा है. एक इलेक्ट्रिक बॉक्स के पीछे खुला हुआ मेनहोल उसे दिखाई नहीं दिया और वह सीधे उसमें जा गिरा. कुछ देर बार एक महिला भी उसी मेनहोल के पास दिखाई देती है जो बच्चे को तलाशती नजर आ रही है.मौके पर पहुंचे मुंबई के मेयर विश्वनाथ महादेश्वर ने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है. शिवसेना और भाजपा के नेता स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. पानी के लगातार गिरने के कारण बहाव तेज गटर में बारिश के पानी के लगातार गिरने के कारण बहाव तेज है. यह गटर ज्यादा गहरा नहीं है लेकिन आगे जाकर यह एक बड़े सीवर से मिलता है जो 10 फुट से ज्यादा गहरा है.मेनहोल को खुला नहीं छोड़ने के थे निर्देशमुंबई में मानसून शुरू होने के साथ ही बीएमसी ने किसी भी मेनहोल को खुला नहीं छोड़ने का निर्देश दिया था लेकिन उसके बाद भी गोरेगांव में लापरवाही बरती गई. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पिछले तीन साल में कई बार बीएमसी से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.दुर्घटनाओं में 328 लोगों की मौत वर्ष 2017 की बारिश में मुंबई के नामी डॉक्टर दीपक अमरापुरकर की मेनहोल में गिरने से मौत हो गई थी. पिछले साढ़े पांच वर्षों में मुंबई शहर में मैनहोल/गटर/समुद्र में कुल 639 दुर्घटनाओं में 328 लोगों की मौत हो चुकी है.

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील