लाइव न्यूज़ :

मुलायम सिंह यादव ने तेज की कुनबा जोड़ने की कवायद, अखिलेश-शिवपाल से मिलकर की चर्चा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 10, 2019 03:43 IST

चुनाव में यादव वोटबैंक के बिखराव से अखिलेश का 'सपा बसपा गठबंधन' प्रयोग नाकाम होने में प्रसपा की भूमिका के मद्देनजर, मुलायम ने शिवपाल से पारिवारिक टकराव खत्म करने को कहा है.

Open in App
ठळक मुद्देएकजुट होने की जरूरत समझाते हुए आगाह किया है कि अगर अब नहीं संभले, तो फिर राजनीतिक भविष्य ठीक नहीं है. उत्तर प्रदेश में 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं.

लोकसभा चुनाव में सपा का जनाधार दरकने के कारण पूरे परिवार की राजनीतिक विरासत पर उपजे संकट को लेकर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव को एकजुट करने की कोशिशें तेज कर दी हैं. इसके लिए मुलायम ने पिछले सप्ताह शिवपाल को दिल्ली बुलाकर चर्चा की थी.

चुनाव में यादव वोटबैंक के बिखराव से अखिलेश का 'सपा बसपा गठबंधन' प्रयोग नाकाम होने में प्रसपा की भूमिका के मद्देनजर, मुलायम ने शिवपाल से पारिवारिक टकराव खत्म करने को कहा है. लेकिन मुलायम को पुत्र अखिलेश और भाई शिवपाल को फिर से एक साथ लाने की कोशिशों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए विधानसभा के उपचुनाव तक इंतजार करना पड़ेगा.

शिवपाल ने विधानसभा उपचुनाव में सपा और प्रसपा के मिलकर चुनाव लड़ने का विकल्प सुझाया है. इसके बाद ही पता चलेगा कि प्रसपा का सपा में विलय होगा या दोनों मिलकर चुनाव लड़ेंगे. सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश और शिवपाल के बीच खटास दूर करने की मुलायम की शुरुआती कोशिश कामयाब नहीं रही. मुलायम की पहल पर पैतृक गांव सैफई में अखिलेश और शिवपाल की मुलाकात जरूर हुई, लेकिन शिवपाल ने सपा में अपनी पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के विलय से फौरी तौर पर इनकार कर दिया है.

सपा के एक सांसद ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से सुलह की कोशिशों के बीच मुलायम ने चाचा-भतीजे को तत्काल एकजुट होने की जरूरत समझाते हुए आगाह किया है कि अगर अब नहीं संभले, तो फिर राजनीतिक भविष्य ठीक नहीं है. उत्तर प्रदेश में 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. भाजपा के नौ और सपा एवं बसपा के एक-एक विधायक के लोकसभा चुनाव जीतने तथा हमीरपुर से भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल का निर्वाचन रद्द होने के कारण इन सीटों पर उपचुनाव होने हैं.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीमुलायम सिंह यादवशिवपाल यादवअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो