लाइव न्यूज़ :

मुकेश अबांनी ने चुन लिया दामाद, इस बड़े बिजनेसमैन की दुल्हन बनेगी बेटी ईशा अंबानी

By भारती द्विवेदी | Updated: May 6, 2018 19:29 IST

खबरों की माने तो ईशा और आनंद दोनों पहले से ही एक-दूसरे को जानते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 6 मई: देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी होने जा रही है। ईशा की इस साल की आखिर में पीरामल खानदान की बहू बन जाएंगी। मुकेश अंबानी की बेटी की शादी बिजनेसमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद से हो रही हैं। खबरों की माने तो ईशा और आनंद दोनों पहले से ही एक-दूसरे को जानते हैं।

वहीं अंबानी और पीरामल परिवार पिछले चार दशकों से एक-दूसरे को जानते है। दोनों ही परिवारों के बीच अच्छे संबंध हैं। आनंद ने दोनों ही परिवार की मौजदूगी में ईशा को महाबलेश्वर मंदिर में प्रोपज किया था। प्रोपजल के बाद दोनों ही परिवार के सदस्यों ने साथ में लंच किया और इस रिश्ते पर मुहर लगा दी।

32 साल के आनंद पीरामल पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल के बेटे हैं। इसके साथ ही वो पीरामल ग्रुप के एक्जक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं। आनंद ने पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है।

आनंद ने ग्रेजुएशन के बाद दो स्टार्ट अप्स पीरामल रियल्टी और पीरामल स्वास्थ्य की शुरूआत की थी। पीरामल स्वास्थ्य के जरिए हर दिन 40 हजार मरीजों को इलाज होता है।

बता दें कि 24 मार्च को गोवा के ताज एग्जोटिका रिजॉर्ट एंड स्पा में मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश और श्लोका मेहता की प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी हुई थी। श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी हैं।

टॅग्स :मुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबारकौन हैं अरविंद श्रीनिवास, आदित पलिचा और कैवल्य वोहरा, अमीर लोगों की सूची में शामिल, आखिर क्या करते हैं युवा उद्यमी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी