जानिए कितने दिनों तक अपने देश का खर्च उठा सकते हैं मुकेश अंबानी, पढ़ें- बाकी देशों की पूरी लिस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 13, 2018 10:55 PM2018-02-13T22:55:21+5:302018-02-13T23:00:46+5:30

किसी अमीर के पास कितना पैसा है कि वह उनसे पूरे देश को चला सके, इसकी जानकारी हाल ही में पेश की गई है। ब्लूमबर्ग ने रॉबिनहुड इंडेक्स जारी किया है जिसमें 49 देशों को शामिल किया गया है।

mukesh-ambani is much ahead from jeff bezos and jack if country | जानिए कितने दिनों तक अपने देश का खर्च उठा सकते हैं मुकेश अंबानी, पढ़ें- बाकी देशों की पूरी लिस्ट

जानिए कितने दिनों तक अपने देश का खर्च उठा सकते हैं मुकेश अंबानी, पढ़ें- बाकी देशों की पूरी लिस्ट

किसी अमीर के पास कितना पैसा है कि वह उनसे पूरे देश को चला सके, इसकी जानकारी हाल ही में पेश की गई है। ब्लूमबर्ग ने रॉबिनहुड इंडेक्स जारी किया है जिसमें 49 देशों को शामिल किया गया है। साथ ही उस देश के खर्चे और वहां के सबसे अमीर व्यक्ति की कुल संपत्ति की भी जानकारी दी गई है। इस जारी की गई लिस्ट में भारत अमेरिका और चीन से बहुत आगे है।  2018 रॉबिन हुड इंडेक्स से यह जानकारी निकलकर आई है कि भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी पैसों से देश को चला सकते हैं। अलग मौका पड़े को अंबानी अपने  पैसों से पूरे देश का खर्चा करीब 20 दिन तक चला सकते हैं। यह आंकड़ा सभी के लिए हौरान करने वाला है। मुकेश अंबानी के पास 40.3 अरब डॉलर की संपत्ति है। 

दूसरे देशों के आंकड़े

वहीं, चीन के सबसे अमीर व्यक्ति की की जाए तो वह महज 4 दिन तक अपने देश का खर्चा चला सकता है। साथ ही अमेरिका के सबसे अमीर व्यक्ति के पास देश को चलाने लायक सिर्फ 5 दिन का ही पैसा है। वहीं 49 अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में चार महिलाओं ने भी बाजीमारी है, जो अंगोला, ऑस्ट्रेलिया, चिली और नीदरलैंड से जुड़ी हुई हैं। इस लिस्ट में देश के सभी अमीरों के खर्चा चलाने का ब्यौरा दिया गया है। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति अमेरिका के जेफ बेजोस की संपत्ति दिसंबर अंत में 99 अरब डॉलर आंकी गई है। ये संपत्ति भारत के मुकेश अंबानी की संपत्ति से करीब ढाई गुना अधिक है, लेकिन फिर भी अमेरिका का एक दिन का खर्च इतना ज्यादा है कि जेफ बेजोस की संपत्ति के दम पर अमेरिका का खर्च सिर्फ 4 दिन ही चल पाएगा।

वहीं, इस लिस्ट में कई देश ऐसे हैं जिनका एक दिन का खर्च बहुत कम है और उनके सबसे अमीर व्यक्ति के पास ज्यादा पैसा है। यूरोपीय देश सायप्रस के सबसे अमीर व्यक्ति जॉन फ्रिडरिकसेन के पास सिर्फ 10.4 अरब डॉलर की संपत्ति है।  लेकिन कम जनसंख्या की वजह से वह अपने देश का खर्च 441 दिन तक चला सकते हैं। जॉर्जिया के सबसे अमीर व्यक्ति बिदजिना अपने देश का खर्च 430 दिन, हांगकांग के ली का-सिंग 191 दिन, मलेशिया के रॉबर्ट कुओक 95 दिन और सिंगापुर के वी चो याव 52 दिन चला सकते हैं।

Web Title: mukesh-ambani is much ahead from jeff bezos and jack if country

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे