22 मार्च को जनता फर्फ्यू के दौरान शाम 5 बजे थाली, ताली और शंखनाद से पूरा देश गूंज उठा। ऐसे में आम इंसान से लेकर खास इंसान, गली मुहल्ले के लोग इस हौसला आफजाई का हिस्सा बने। वहीं, मुकेश अंबानी ने भी शाम 5 बजे घंटी बजाई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह हाथों में घंटी लिए बालकनी में बजाते नजर आ रहे है।
इस वीडियो में कई लोग नजर आ रहे हैं। अपने घर के छत पर पूरे परिवार के साथ घंटी बजाते मुकेश अंबानी ने उनलोगों का हौसला बढ़ाया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है। फैन्स इस वीडियो को देखकर बहुत ही तारीफ कर रहे हैं। ये नजारा केवल मुकेश अंबानी का ही नहीं बल्कि कई सेलेब के घर पर भी देखने को मिला।
22 मार्च की शाम, सबने मिलकर देश के उनलोगों का हौसला बढ़ाया जो इस कठीन परिस्थिति में भी अपना काम कर रहे हैं। और लोगों की जान बचा रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण पूरा देश ही नहीं पूरी दुनिया दहशत में है। शहरों को लॉक डाउन किया जा चुका है। जरुरी सेवाओं के अलावा बाकि सेवाएं बंद कर दी गई है।