लाइव न्यूज़ :

एमएसआरटीसी ने हड़ताल पर चल रहे 542 और कर्मचारियों को किया निलंबित

By भाषा | Updated: November 10, 2021 20:28 IST

Open in App

मुंबई, 10 नवंबर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने ‘‘गैरकानूनी’’ हड़ताल में प्रदेशभर से शामिल हुए 542 और कर्मचारियों को बुधवार को निलंबित किया।

एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को 376 कर्मचारियों को निलंबित किया गया था और इसी के साथ ही अभी तक निलंबित किए गए कर्मियों की संख्या बढ़कर 918 हो गयी है। बुधवार को जिन 542 कर्मचारियों को निलंबित किया गया वे 63 बस डिपो के कर्मचारी हैं।

उन्होंने बताया कि बुधवार को पश्चिम महाराष्ट्र के सांगली जिले में बस डिपो से सबसे अधिक 58 कर्मचारियों को निलंबित किया गया। इसके बाद नागपुर और यवतमाल जिलों से 46 कर्मचारियों को निलंबित किया गया।

गौरतलब है कि एमएसआरटीसी कर्मचारियों का एक वर्ग नकदी की समस्या से जूझ रहे निगम का राज्य सरकार के साथ विलय करने की मांग को लेकर 28 अक्टूबर से हड़ताल कर रहा है। बंबई उच्च न्यायालय ने सरकार के पूरा सहयोग देने और विलय की उनकी मांग को मानने के लिए एक समिति गठित करने के बावजूद हड़ताल वापस न लेने के लिए कर्मचारियों के ‘‘अड़ियल रुख’’ की निंदा की थी।

अधिकारियों ने बताया कि हड़ताल के कारण बुधवार को एमएसआरटीसी के सभी 250 डिपों पर बसों का संचालन बंद रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर