लाइव न्यूज़ :

एमएसएफ की महिला नेताओं ने पुरुष पदाधिकारियों पर अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 16:50 IST

Open in App

मलप्पुरम (केरल), 13 अगस्त इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की छात्र इकाई मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन (एमएसएफ) की कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन के कुछ पुरुष नेताओं पर अश्लील भाषा में बात करने का आरोप लगाते हुए राज्य महिला आयोग से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संगठन की महिला शाखा एमएसएफ-हरिता के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने एमएसएफ के अध्यक्ष पी के नवाज तथा मलप्पुरम जिला महासचिव वी अब्दुल वहाब के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत की है कि उन्होंने 22 जून को एमएसएफ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में कथित रूप से अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया था।

एमएसएफ-हरिता की सदस्यों के अनुसार जब आईयूएमएल नेताओं ने कथित तौर पर उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया तो उन्होंने राज्य महिला आयोग का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया।

राज्य महिला आयोग की सदस्य शाहिदा कमाल ने कहा, ‘‘आयोग को शिकायत मिली है और हम इसकी जांच करेंगे।’’

उन्होंने कासरगोड में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आयोग शिकायत पर गंभीरता से और निष्पक्षता से विचार करेगा। शिकायत में जिन चीजों का उल्लेख है वे हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और नैतिकता के खिलाफ हैं।’’

शिकायत के अनुसार एमएसएफ नेताओं ने अपनी महिला साथियों को ‘बांझ स्त्रीवादी’ कहा था। इस शिकायत की प्रति का प्रसारण एक मलयाली समाचार चैनल ने किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब