लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए, जानें कैसे करें चेक और डाउनलोड

By विनीत कुमार | Updated: April 3, 2021 22:02 IST

Maharashtra board HSC admit card 2021: महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड शनिवार को जारी कर दिया। स्टूडेंट इसे ऑनलाइन चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए, ऑनलाइन कर सकते हैं स्टूडेंट चेकमहाराष्ट्र में 12वीं की परीक्षा 23 अप्रैल से है, वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर चेक करें एडमिट कार्डमहाराष्ट्र बोर्ड के अनुसार इस बार परीक्षा के दौरान सभी कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाएगा

Maharashtra board HSC admit card 2021: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हाइअर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड की ओर से शनिवार को एडमिट कार्ड जारी किए गए। एडमिट कार्ड जारी होने के अब सभी छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 23 अप्रैल से शुरू होनी है और 21 मई तक चलेगी। कॉलेज भी लॉन इन और पासवर्ड के इस्तेमाल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से कहा गया है कि तमाम कोविड गाइडलाइंस के साथ बोर्ड की परीक्षा ली जाएगी।

दरअसल, महाराष्ट्र में कोरोना से स्थिति सबसे ज्यादा भयावह है। ऐसे में सरकार ने कक्षा एक से 8वीं तक की परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया है। वहीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षा के मामले में भी जल्द फैसला लिया जाना है। 

हालांकि, बोर्ड की परीक्षा को लेकर और कोई बड़ा अपडेट फिलहाल सरकार की ओर से नहीं दिया गया है। ऐसे में छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। इस बीच ये भी बता दें कि राज्य में लॉकडाउन की भी अटकलें चल रही हैं। बहलहाल, आईए हम आपको बताते हैं कि 12वीं की एडमिट कार्ड आप कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Maharashtra HSC Admit Card: 12वीं बोर्ड का एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड

- इसके लिए आपको सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाना होगा।

- यहां आपको डाउनलोड एडमिट कार्ड का लिंक नजर आएगा, जिसे क्लिक करना होगा।

- ऐसा करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर डालना होगा।

- इतना करते ही एडमिट कार्ड आपके स्क्रिन पर नजर आ जाएगा।

- इसे डाउनलोड जरूर कर लें, ताकि परीक्षा के दौरान इसका इस्तेमाल कर सकें।

टॅग्स :महाराष्ट्रएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे