लाइव न्यूज़ :

मप्र : युवती ने ट्रैफिक सिग्नल पर नाचते हुए वीडियो बनाया, गृह मंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश

By भाषा | Updated: September 15, 2021 13:10 IST

Open in App

इंदौर, 15 सितंबर मध्यप्रदेश में इंदौर में एक व्यस्त चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती के समय एक युवती के नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को अधिकारियों को उचित कानूनी कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई जरूरी है ताकि ट्रैफिक सिग्नल पर ऐसे वीडियो बनाने के चलन को रोका जा सके।

मिश्रा ने ट्विटर पर कहा कि युवती से संबंधित वीडियो का मामला उनके संज्ञान में आया है। गृह मंत्री ने कहा, ‘‘(ट्रैफिक सिग्नल पर वीडियो बनाने को लेकर) युवती का भाव भले ही कुछ भी रहा हो। लेकिन उसका तरीका गलत था। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि युवती पर मोटर यान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि यह चलन न बढ़े।’’

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो 30 सेकंड का है। इसमें काला मास्क, टोपी और काले रंग के कपड़े पहने एक युवती शहर के व्यस्त रसोमा चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती के समय जेबरा क्रॉसिंग पर खड़ी होकर अंग्रेजी गाने ‘लेट मी बी योअर वुमन’ के एक हिस्से पर नाचती दिखाई दे रही है।

गौरतलब है कि युवतियों के बीच इस गाने पर नाचते हुए वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर डालने का चलन बढ़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम