लाइव न्यूज़ :

भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच के लिए एमपी पुलिस की बढ़ी मशक्कत, अयोध्या विवाद है कारण

By भाषा | Updated: October 31, 2019 20:48 IST

इंदौर रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) वरुण कपूर ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया, "अयोध्या विवाद में शीर्ष न्यायालय का फैसला आने की संभावना के कारण यहां भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच का आयोजन संवेदनशील समय पर होगा। इसके बावजूद हम इस मुकाबले के लिये पर्याप्त पुलिस बल जुटाते हुए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देभारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का शुरुआती मुकाबला इंदौर को होलकर स्टेडियम में 14 से 18 नवंबर के बीच खेला जाना है।सूबे के सबसे बड़े शहर के इस स्टेडियम की क्षमता करीब 27,000 दर्शकों की है।

अयोध्या विवाद के मुकदमे में उच्चतम न्यायालय के संभावित फैसले के मद्देनजर पुलिस को यहां 14 नवंबर से शुरू होने वाले भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच को सुरक्षा प्रदान करने के लिये पर्याप्त बल जुटाने को अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ेगी।

इंदौर रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) वरुण कपूर ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया, "अयोध्या विवाद में शीर्ष न्यायालय का फैसला आने की संभावना के कारण यहां भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच का आयोजन संवेदनशील समय पर होगा। इसके बावजूद हम इस मुकाबले के लिये पर्याप्त पुलिस बल जुटाते हुए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करेंगे।"

उन्होंने बताया कि अयोध्या विवाद के संभावित फैसले के मद्देनजर इंदौर रेंज के आठ जिलों में तैनात किये जाने वाले पुलिस बल की आवश्यकता को लेकर समीक्षा की जा रही है। यह रेंज कानून-व्यवस्था के लिहाज से सूबे के सबसे संवेदनशील इलाकों में गिनी जाती है।

कपूर ने कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि अयोध्या विवाद के संभावित फैसले से पहले हमें अपनी आवश्यकताओं के मुताबिक पुलिस मुख्यालय से पर्याप्त बल मिल जायेगा।"

एडीजी ने बताया कि अयोध्या विवाद के संभावित फैसले को देखते हुए पुलिस की सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बनी हुई है। उन्होंने चेताया कि सोशल मीडिया के जरिये सांप्रदायिक फिजा खराब करने वाली चीजें फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाये जायेंगे।

गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का शुरुआती मुकाबला यहां होलकर स्टेडियम में 14 से 18 नवंबर के बीच खेला जाना है। सूबे के सबसे बड़े शहर के इस स्टेडियम की क्षमता करीब 27,000 दर्शकों की है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारत vs बांग्लादेशक्रिकेटअयोध्या विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील