लाइव न्यूज़ :

फेक आधार कार्ड दिखा मुस्लिम युवक कर रहा था महाकालेश्वर मंदिर में प्रवेश की कोशिश, पुलिस को हुआ शक, कर लिया गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: December 16, 2021 13:21 IST

पुलिस के मुताबिक, युवक के ऐसे महाकालेश्वर मंदिर में घुसने की क्या थी उसकी मंशा, यह अभी साफ नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देउज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में एक मुस्लिम युवक द्वारा फेक आईडी का इस्तेमाल कर घुसने का मामला सामने आया है।रिपोर्ट के मुताबिक, युवक कर्नाटक का रहने वाला है।युवक को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भारत: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक मुस्लिम युवक द्वारा फर्जी आईडी दिखाकर मंदिर में घुसने का मामला सामने आया है। युवक पर आरोप है कि उसने फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर लोगों को धोखा दिया और इसके बाद मंदिर में हो रहे भस्म आरती में शामिल होने की कोशिश की थी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई है और आरोपी को पकड़ लिया गया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि इस घटना के पीछे युवक की क्या मंशा थी। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती चल रही थी। ऐसे में कर्नाटक से आए एक युवक ने मंदिर परिसर में घुसने की कोशिश की है। रिपोर्ट के मुताबिक, युवक ने फर्जी आधार आईडी का इस्तेमाल किया और अभिषेक दुबे के नाम से मंदिर में जाना चाहा। इस युवक का नाम मोहम्मद यूनुस उल्ला बताया जा रहा है। जानकारी के आधार पर यह बताया जा रहा है कि युवक अपने एक दोस्त खुशबू दुबे के साथ उज्जैन आया था। इस घटना के दौरान जब मंदिर समिति के लोगों को उस पर शक हुआ तो उसकी पहचान किए और फर्जी आईडी मिलने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने युवक को फेक आईडी के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस पर बयान देते हुए उज्जैन सिटी एसपी पल्लवी शुक्ला ने कहा, 'बुधवार की सुबह महाकाल मंदिर समिति द्वारा सूचना दी गई थी एक युवक जो कि अल्पसंख्यक समाज से है, वह भस्म आरती में एंट्री एं कर रहा है। उसके पास एक फर्जी आईडी है। जिस पर जांच जारी की जा रही है।' हालांकि यह अभी साफ नहीं हुआ है कि युवक मंदिर में जाना क्यों चाहता था? 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshउज्जैनमहाकालेश्वर मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील