लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस नियंत्रण के लिए मंत्रियों को किए संभाग आवंटित, जानें किन्हें किस संभाग की दी गई जिम्मेदारी

By भाषा | Updated: April 21, 2020 21:42 IST

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''मंत्रियों को विभाग भी शीघ्र आवंटित किये जाएंगे।'' उन्होंने बताया, ''हफ्ते में हर मंगलवार को कैबिनेट की एक बार बैठक होगी और यदि आवश्यकता हुई तो बीच में भी बैठक की जाएगी।''

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वर्तमान कोरोना संकट को देखते हुए हमने मंत्रिमंडल में अभी कम मंत्रियों को शामिल किया है।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बताया कि आज कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

भोपाल: अपनी पांच सदस्यीय मंत्रिपरिषद का मंगलवार को गठन करने के कुछ ही घंटों बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए इन मंत्रियों को प्रदेश के संभागों का प्रभार दिया गया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने मंत्रियों को संभागों के प्रभार की जिम्मेदारी देते हुए कहा, ''नरोत्तम मिश्रा को भोपाल एंव उज्जैन संभाग, तुलसी सिलावट को इंदौर एवं सागर संभाग, कमल पटेल को जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभाग, गोविंद सिंह राजपूत को चंबल एवं ग्वालियर संभाग और मीना सिंह को रीवा एवं शहडोल संभाग का प्रभार सौंपा गया है।''

चौहान ने कहा, ''मंत्रियों को विभाग भी शीघ्र आवंटित किये जाएंगे।'' उन्होंने बताया, ''हफ्ते में हर मंगलवार को कैबिनेट की एक बार बैठक होगी और यदि आवश्यकता हुई तो बीच में भी बैठक की जाएगी।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्री दिए गए संभागों में आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक :आईजी:, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक :एसपी:, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य अमले से निरंतर समन्वय बनाए रखकर कोरोना वायरस से निपटने के लिए अच्छी से अच्छी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के सदस्य मंत्री जन-प्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनों आदि का सक्रिय सहयोग लेंगे। चौहान ने कहा है कि वर्तमान कोरोना संकट को देखते हुए हमने मंत्रिमंडल में अभी कम मंत्रियों को शामिल किया है परंतु यह संतुलित है।

समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्रियों को विगत 24 मार्च से आज 21 अप्रैल तक सरकार द्वारा लिए गए फैसलों से अवगत कराया गया। चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा कोरोना संकट से निपटने के लिए प्रभावी रणनीति पर कार्य किया जा रहा है।

वहीं, मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ''मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि हमने हाल ही में जिला एवं जनपद पंचायतों के सदस्यों एवं अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आज यह फैसला लिया गया है कि नगरीय निकायों में प्रशासकीय समितियों का गठन किया जाएगा।

ये समितियाँ भी वर्तमान में कोरोना वायरस संबंधी कार्यों की निगरानी करेंगी। इनमें मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष आदि होंगे।'' उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संकट के इस दौर में हर जरूरतमंद व्यक्ति तक राशन पहुँचाना सुनिश्चित करने के लिए जन-प्रतिनिधियों, विधायकों और सांसदों का सहयोग लिया जाएगा। चौहान ने कहा कि दीनदयाल समितियों का गठन किया जाएगा। ये समितियाँ जरूरी सेवाएं जनता तक पहुंचाने की निगरानी करेंगी। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनामध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष