लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: भोपाल गैस त्रासदी की जंग जीतने वाले 7 व्यक्ति कोरोना से जंग हारे

By भाषा | Updated: April 21, 2020 13:33 IST

भोपाल गैस पीड़ितों के हितों के लिये लंबे अरसे से काम करने वाले संगठन ‘भोपाल ग्रुप फॉर इन्फॉर्मेशन एंड एक्शन’ की सदस्य रचना ढींगरा ने मंगलवार को कहा, ''भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक सात व्यक्तियों की मौत हो चुकी है और ये सातों भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ित थे।

Open in App
ठळक मुद्देढींगरा ने बताया कि अधिकारियों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वह भोपाल गैस पीड़ित थे। भोपाल में अब तक 254 लोग कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं।

भोपाल: भोपाल में करीब 35 साल पहले हुई भयावह औद्योगिक त्रासदी जिसे ‘भोपाल गैस कांड’ के नाम से भी जानते हैं ,की जंग जीतने वाले सात व्यक्ति कोरोना वायरस महामारी की जंग हार गये। इन सातों लोगों की पांच अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच कोविड-19 से मौत हो गई। कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक भोपाल में कुल सात व्यक्तियों की मौत हो चुकी है और ये सातों भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ित थे। भोपाल में 2-3 दिसंबर 1984 की दरमियानी रात को यूनियन कार्बाइड के कारखाने से रिसने वाली जहरीली गैस ‘मिक’ की चपेट में आने से हजारों लोग पिछले करीब साढ़े तीन दशक से तमाम स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

भोपाल गैस पीड़ितों के हितों के लिये लंबे अरसे से काम करने वाले संगठन ‘भोपाल ग्रुप फॉर इन्फॉर्मेशन एंड एक्शन’ की सदस्य रचना ढींगरा ने मंगलवार को कहा, ''भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक सात व्यक्तियों की मौत हो चुकी है और ये सातों भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ित थे।'' उन्होंने कहा कि कोविड-19 से भोपाल में 60 वर्षीय एक मरीज की मौत 17 अप्रैल को हुई। उसकी जांच रिपोर्ट सोमवार रात आई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। ढींगरा ने बताया कि अधिकारियों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वह भोपाल गैस पीड़ित थे।

उन्होंने कहा कि वहीं, 70 वर्षीय मरीज की मौत इससे कुछ दिन पहले हुई। ढींगरा ने दावा किया कि भोपाल में कोरोना वायरस से मरे पहले पांच मरीजों की तरह ये दोनों भी भोपाल गैस पीड़ित थे। उन्होंने कहा कि गैस पीड़ितों में संक्रमण होने की आशंका अन्य लोगों की तुलना में पांच गुना ज्यादा है।

ढींगरा ने बताया कि इससे पहले कोरोना वायरस संक्रमण से भोपाल में पांच अप्रैल को 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी, जबकि इस महामारी से आठ अप्रैल को 80 साल के व्यक्ति, 12 अप्रैल को 40 वर्षीय व्यक्ति, 11 अप्रैल को 52 वर्षीय व्यक्ति एवं 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी। गैस पीड़ितों के लिए पिछले तीन दशक से अधिक समय से काम कर रहे संगठनों का दावा है कि इस त्रासदी में अब तक 20,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं और लगभग 5.74 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। भोपाल में अब तक 254 लोग कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। मध्य प्रदेश में संक्रमितों की तादाद 1,485 पर पहुंच गई है।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियामध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया