लाइव न्यूज़ :

वीडियो: पूरे 66 दिन बाद मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पहना चप्पल, ज्योतिरादित्य सिंधिया उन्हें खुद पहनाने के लिए मौके पर थे मौजूद

By आजाद खान | Updated: December 26, 2022 11:54 IST

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने 66 दिन पहले कहा था कि ‘‘जनता को जो पीड़ा हो रही है, उसका अहसास मुझे भी होना चाहिए। इसलिए जब तक (ग्वालियर की) तीन सड़कें लक्ष्मण तलैया, गेंडे वाली सड़क और अस्पताल रोड की मरम्मत नहीं होंगी, तब तक मैं जूते-चप्पल नहीं पहनूंगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने 66 दिन बाद चप्पल पहना है।ऐसे में उन्हें चप्पल पहनाने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया मौके पर खुद मौजूद थे। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि वे खराब सड़कों से नाराज थे।

भोपाल: 66 दिन बाद आखिरकार मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने चप्पल पहन ही लिया है। दरअसल, ग्वालियर की सड़कें सही नहीं थी और न हीं उनका निर्माण और न ही उनकी मरम्मत हो रही थी, ऐसे मे वे पिछले कई दिनों से इस बात से काफी नाराज थे। 

इस कारण मंत्री जी ने एक दिन यह कहकर चप्पल-जूता को त्याग दिया था कि जब तक सड़कें नहीं बन जाती, वे अपने पैर में चप्पल-जूते नहीं पहनेंगे। ऐसे में अंत में मंत्री जी ने चप्पल पहन लिया और इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उन्हें चप्पल पहनते हुए देखा गया है। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि पिछले 66 दिन से राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर चप्पल-जूता नहीं पहन रहे थे। वे खराब सड़कों को लेकर चप्पल-जूता को त्याग दिए थे। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा था, ‘‘जनता को तकलीफ हो रही है। सड़कों को सही करने के लिए सरकार ने समय रहते पैसा दिया और अधिकारियों को इसे तुरंत सही करने के लिए कहा। जिस जनता ने उन्हें चुना है, उनके सामने मैं सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर रहा हूं कि सड़कें नहीं बनी हैं और इसके लिए माफी भी मांग रहा हूं।’’

उन्होंने 20 अक्टूबर कोमआगे कहा था, ‘‘जनता को जो पीड़ा हो रही है, उसका अहसास मुझे भी होना चाहिए। इसलिए जब तक (ग्वालियर की) तीन सड़कें लक्ष्मण तलैया, गेंडे वाली सड़क और अस्पताल रोड की मरम्मत नहीं होंगी, तब तक मैं जूते-चप्पल नहीं पहनूंगा।’’ 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहनाया चप्पल

ऐसे में राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा चप्पल-जूता को त्यागने के बाद इलाके में सड़कों की मरम्मत शुरू हो गई थी और अब उन सड़कों का काम पूरा होने वाला है। ऐसे में जब सड़कें ठीक होने वाली है तो नगर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को ग्वालियर पहुंचे और मंत्री तोमर को चप्पल पहनाना चाहा है। 

उन्होंने मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सामने चप्पल रखा और उनसे आग्रह कर चप्पल पहनने को कहा है। इसके बाद मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने चप्पल पहन लिया। 

ऐसे में इस पूरे मामले में बोलते हुए मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ‘‘प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जिन सड़कों के निर्माण के लिए चप्पलें छोड़ी थी, वो अब पूरी हो रही हैं। इन सड़कों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी और शानदार सड़कें बन रही हैं। जल्दी ही इनका उदघाटन किया जाएगा।’’ 

चप्पल पहनने के बाद तोमर ने कहा, ‘‘जिन लोगों को पीड़ा हुई, वे अब सड़कों पर अच्छी तरह चल सकेंगे और इसमें उन्हें आनंद की अनुभूति हो रही है।’’

टॅग्स :Madhya Pradeshवायरल वीडियोBJPViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष