लाइव न्यूज़ :

MP में आचार संहिता के नाम पर अधिकारी कर रहे मनमानी, BJP ने की EC से शिकायत

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 11, 2018 05:13 IST

भारतीय जनता पार्टी के चुनाव आयोग संबंधित विषयक के प्रदेश संयोजक शांतिलाल लोढ़ा ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से भेंट कर प्रदेश के कई स्थानों में आदर्श आचार संहिता के नाम पर अधिकारियों द्वारा की जा रही मनमानी संबंधी शिकायत की। 

Open in App

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के नाम पर अधिकारियों द्वारा मनमानी किए जाने की शिकायत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की है। शिकायत के साथ ही पार्टी की ओर से अधिकारियों द्वारा दिए जा रहे मनमाने निर्देश और उन निर्देशों के दुरुपयोग से संबंधित कई उदाहरण भी आयोग को बताए हैं। इसके साथ ही पार्टी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन देकर संबल योजना के कार्ड वापस बुलाने की कांग्रेस की मांग को निरस्त किए जाने की मांग भी की है।

भारतीय जनता पार्टी के चुनाव आयोग संबंधित विषयक के प्रदेश संयोजक शांतिलाल लोढ़ा ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से भेंट कर प्रदेश के कई स्थानों में आदर्श आचार संहिता के नाम पर अधिकारियों द्वारा की जा रही मनमानी संबंधी शिकायत की। 

लोढ़ा ने शिकायती पत्र में कहा है कि परंपरागत रूप से धारा 144 निर्वाचन फार्म भरे जाने के दिन से लागू होती है, लेकिन प्रदेश में आचार संहिता लागू होते ही धारा 144 लगा दी गई है। लोढ़ा ने कहा है कि देश में कहीं भी चुनाव के कारण नगरीय परिवहन सेवा की बसों में बुजुर्ग नागरिकों और विद्यार्थियों को दिए जाने वाले रियायती पास की सुविधा बंद नहीं की जाती, लेकिन राजधानी भोपाल में आचार संहिता के नाम पर ऐसा किया जा रहा है। 

लोढ़ा ने अधिकारियों की मनमानी का उदाहरण देते हुए लिखा है कि पन्ना जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की पट्टिकाओं तथा प्रधानमंत्री आवास की पट्टिकाओं को भी आचार संहिता के नाम पर काला किया जा रहा है, जो नियमों की अवहेलना है। वहीं, बड़वानी में निजी वाहनों पर लगे भाजपा के झंडे-बैनर एवं दीवारों पर लिखे गए नारों को प्रशासन द्वारा मिटाया और हटाया जा रहा है। पत्र में लोढ़ा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मांग की है कि इस संबंध में आयोग द्वारा निर्देश जारी किए जाएं, ताकि प्रदेश में भय का वातावरण निर्मित न हो।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष