लाइव न्यूज़ :

MP चुनावः चुनाव आयोग ने EVM की कड़ी सुरक्षा रखने के दिए निर्देश

By भाषा | Updated: December 5, 2018 20:13 IST

कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने एक दिसंबर को आयोग के समक्ष ईवीएम के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाये थे। तन्खा ने राज्य के सागर जिले में मतदान के दो दिन बाद ईवीएम मशीनें स्ट्रॉग रूम में जमा कराने की शिकायत की थी।

Open in App

चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में जमा ईवीएम के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करते हुये सख्त निगरानी करने के निर्देश दिये हैं। राज्य में गत 28 नवंबर को मतदान के बाद ईवीएम की सुरक्षा में गड़बड़ियों की कांग्रेस की शिकायत के जवाब में आयोग ने ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की आशंकाओं को निराधार बताते हुये कहा कि सीईओ को स्ट्रांग रूम की सख्त निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने एक दिसंबर को आयोग के समक्ष ईवीएम के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाये थे। तन्खा ने राज्य के सागर जिले में मतदान के दो दिन बाद ईवीएम मशीनें स्ट्रॉग रूम में जमा कराने की शिकायत की थी।

आयोग ने मंगलवार को इस मामले में राज्य निर्वाचन कार्यालय की जांच के आधार पर तन्खा को भेजे जवाब में स्वीकार किया कि सागर के जिला कोषागार में तीस नवंबर को स्थानीय नगर निकाय के चार वाहनों (जिनमें से एक वाहन बिना नंबर प्लेट का था) से 118 मशीनें (50 बैलिट यूनिट, 26 कंट्रोल यूनिट और 42 वीवीपीएटी) जमा करायी गयी थीं। आयोग ने स्पष्ट किया कि इसकी शिकायत करने वाले खुरई विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार और अन्य प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इन मशीनों का परीक्षण किया गया।

जांच में पाया गया कि ये अतिरिक्त संख्या में रखी जाने वाली मशीनें थी। इनका मतदान में इस्तेमाल नहीं किया गया था। आयोग ने बताया कि इन मशीनों को देर से कोषागार में जमा कराने के लिये संबद्ध अधिकारी को एक दिसंबर को निलंबित कर दिया गया। साथ ही राज्य के सीईओ को सभी जिलों में बनाये गये स्ट्रॉंग रूम के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करते हुये निरंतर सख्त निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया