लाइव न्यूज़ :

मप्र : ट्यूब लीकेज के कारण उमरिया में 500 मेगावाट उत्पादन की क्षमता वाला ताप बिजली संयंत्र ठप पड़ा

By भाषा | Updated: October 15, 2021 20:55 IST

Open in App

भोपाल, 15 अक्टूबर देश में चल रहे कथित कोयला संकट के बीच मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (एमपीपीजीसीएल) की कोयले से चलने वाली 500 मेगावाट वाली इकाई से उत्पादन बृहस्पतिवार से ठप पड़ गया। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को दी है।

एमपीपीजीसीएल के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ‘ट्यूब लीकेज’ के कारण उमरिया स्थित संजय गांधी ताप बिजली केन्द्र पर 500 मेगावाट उत्पादन की स्थापित क्षमता वाला संयंत्र ठप हो गया है।

उन्होंने कहा कि कोयले की कमी से प्रदेश में करीब 1000 मेगावाट थर्मल पावर उत्पादन प्रभावित हुआ है। हालांकि, उन्होंने कहा, ‘‘15 रैक के बजाय हमें अपने थर्मल पावर स्टेशनों को चलाने के लिए हर दिन करीब 10 रैक कोयला मिल रहा है।’’

सिंह ने कहा, ‘‘हमें कुछ दिन पहले सिर्फ 7 रैक मिल रहे थे। इसलिए इसे देखते हुए राज्य को कोयले की आपूर्ति में अब सुधार हुआ है।’’ उन्होंने कहा कि एक रैक में 4,000 टन कोयला आता है, जो मध्य प्रदेश को ‘वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड’ (डब्ल्यूसीएल), ‘साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स’ (एसईसीएल) और ‘नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड’ (एनसीएल) से मिलता है।

गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बिजली कटौती की शिकायत कर रहे हैं। वहीं, मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (एमपीपीएमसीएल) के एक अधिकारी ने दावा किया कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र बिजली कटौती नहीं की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब