लाइव न्यूज़ :

मप्र उपचुनाव : भाजपा ने बरकरार रखी खंडवा लोकसभा सीट, लेकिन जीत का अंतर हुआ काफी कम

By भाषा | Updated: November 2, 2021 20:42 IST

Open in App

भोपाल, दो नवंबर मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल विजयी रहे हैं और पार्टी ने यह सीट बरकरार रखी है। हालांकि, भाजपा के जीत का अंतर पिछले लोकसभा चुनाव से काफी कम हो गया है।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि पाटिल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार राजनारायण सिंह पूर्णी को 82,140 मतों के अंतर से हराया। पाटिल को 6,32,455 मत मिले, जबकि पूर्णी ने 5,50,315 मत हासिल किये।

हालांकि, वर्ष 2019 में हुए पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार नंदकुमार सिंह चौहान इस सीट से 2,73,343 मतों से विजयी हुये थे ।

खंडवा लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ माना जाता है और नंदकुमार सिंह चौहान इस सीट से छह बार सांसद रहे। वह वर्ष 19996, 1998, 1999, 2004, 2014 एवं 2019 में इस सीट से सांसद रहे और निमाड़ क्षेत्र के भाजपा के जाने माने नेता थे।

इस सीट पर भाजपा ने दिवंगत सांसद चौहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान को टिकट देने से इनकार करते हुए पूर्व जिला पंचायत के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल को चुनाव मैदान में उतारा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम