लाइव न्यूज़ :

मोतीलाल वोरा इसी हफ्ते बन सकते हैं कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2019 09:26 IST

मोतीलाल वोरा, नरसिम्हा, सोनिया और राहुल तीनों के खास बताए जाते हैं और कांग्रेस पार्टी के ताकतवर चेहरों में से एक मोतीलाल वोरा वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (प्रशासन) के पद पर हैं।

Open in App

राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद से कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कश्मकश जारी है। इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोतीलाल वोरा का नाम चर्चा में है। कहा जा रहा है कि मोतीलाल संभावित अंतरिम अध्यक्ष चुने जा सकते हैं।

मोतीलाल वोरा का कहना है कि राहुल के इस्तीफा देने के बाद जो चुनौतियां हैं हम उनका मुकाबला करेंगे। एनबीटी से बातचीत के दौरान मोतीलाल ने कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर चर्चा के साथ ही यूपी में लगभग गायब हो चुकी कांग्रेस को दोबारा उभारने के तरीके भी बताए।

मोतीलाला ने बताया कि इसी हफ्ते अध्यक्ष पद का चुनाव हो सकता है। और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए बूथ, ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर कमेटियों को फिर से सक्रिय करना होगा।

चुनाव के हार पर बोलते हुए मोतीलाल ने कहा कि राहुल गांधी ने जनता के मुद्दे उठाने में कोई कमी नही किया लेकिन बीजेपी ने राष्ट्रवाद, पुलवामा, बालाकोट और हिंदुत्व के नाम पर देश की जनता को गुमराह करने में सफल रही।

कौन हैं मोतीलाल वोरानरसिम्हा, सोनिया और राहुल तीनों के खास माने जाने वाले कांग्रेस पार्टी के ताकतवर चेहरों में से एक मोतीलाल वोरा वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (प्रशासन) के पद पर हैं। 90 साल के हो चुके मोतीलाल 1985 में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। साल 1993 से 1996 तक वह यूपी के राज्यपाल भी रहे। 12 वीं लोकसभा के सदस्य रहे और वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रहते हुए यूपी के प्रभारी भी रहे थे।

20 दिसंबर 1928 को वोरा का जन्म राजस्थान के नागौर में पड़ने वाले निंबी जोधा में हुआ। पढ़ाई रायपुर और कोलकाता में हुई। फिर वोरा बन गए पत्रकार और फिर मंत्री, मुख्यमंत्री और अब इशारा है कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनने का।

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष