लाइव न्यूज़ :

आकाशीय बिजली गिरने से घर के मलबे में दबे मां-बेटा, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: October 17, 2021 17:04 IST

Open in App

नोएडा, 17 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रविवार को आई तेज आंधी व बारिश के चलते थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर 70 स्थित बसई गांव में रहने वाले एक परिवार के घर पर आकाशीय बिजली गिरने से घर गिर गया और इस घटना में एक महिला और उसका बेटा मलबे के नीचे दब गये। गंभीर हालत में उपचार के लिए उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता पंकज कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर को आई तेज आंधी और बारिश में बसई गांव में रहने वाली प्रेमलता के घर पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में उनका घर गिर गया। उन्होंने बताया कि प्रेमलता तथा उनका बेटा मलबे के नीचे दब गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला तथा उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रविवार को आई तेज आंधी-बारिश के चलते नोएडा में कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए। कई जगह बिजली के खंभे टूट गए तथा पेड़ों की डालियां टूटकर बिजली के तारों पर गिर गयीं। इस वजह से कई इलाकों में विद्युत व्यवस्था कई घंटे तक बाधित रही। पेड़ टूटकर मुख्य मार्गों पर गिरने की वजह से यातायात भी बाधित रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए