लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में मच्छर मारने वाली दवा से युक्त मच्छरदानी बेहद कारगर, अबतक 3,84,348 वितरित

By भाषा | Updated: December 7, 2019 19:36 IST

‘दीर्घकालिक कीटनाशक मच्छरदानी (एलएलआईएन) नाम की इस मच्छरदानी को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) मुहैया कर रहा है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मणिपुर सरकार ने राष्ट्रीय लक्ष्य से नौ साल पहले 2021 तक राज्य में शून्य मलेरिया का लक्ष्य रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2030 तक देश में मलेरिया के उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है। 2020 तक 5,64,572 मच्छरदानी वितरित करने का लक्ष्य है। 

मणिपुर को मलेरिया से मुक्त करने के राज्य सरकार के प्रयास में मच्छर मारने वाली दवा से युक्त मच्छरदानी बेहद मददगार साबित हो रही है।

‘दीर्घकालिक कीटनाशक मच्छरदानी (एलएलआईएन) नाम की इस मच्छरदानी को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) मुहैया कर रहा है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मणिपुर सरकार ने राष्ट्रीय लक्ष्य से नौ साल पहले 2021 तक राज्य में शून्य मलेरिया का लक्ष्य रखा है।

वर्ष 2030 तक देश में मलेरिया के उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है। राज्य के मलेरिया अधिकारी थांग्पा सेर्तो ने बताया, ‘‘ जिनेवा से संचालित सबसे आवश्यक मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम ‘ग्लोबल फाइट अगेंस्ट एड्स, टीबी एंड मलेरिया (जीएफएटीएम) के तहत मुफ्त में यह विशेष मच्छरदानी वितरित की जा रही है।’’

उन्होंने बताया कि जीएफएटीएम द्वारा जरूरत के हिसाब से वितरित की जा रही मच्छरदानी में मच्छर मारने की दवा का असर तीन से पांच साल तक रहता है। अधिकारी के मुताबिक 2016 से अबतक 3,84,348 दवा लगी मच्छरदानी वितरित की गई है और 2020 तक 5,64,572 मच्छरदानी वितरित करने का लक्ष्य है। 

टॅग्स :मणिपुरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव