लाइव न्यूज़ :

Morning Top 5 News: फिर शाहीन बाग जाएंगे वार्ताकार, प्रशांत किशोर करेंगे 'बात बिहार की', राजस्थान सरकार पेश करेगी बजट

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 20, 2020 08:20 IST

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त वार्ताकार आज (20 फरवरी) फिर शाहीन बाग पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज पंजाब के दौरे पर होंगे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत आज से पांच दिन झारखंड यात्रा पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त वार्ताकार आज (20 फरवरी) फिर शाहीन बाग पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत करेंगे।जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से निष्कासित प्रशांत किशोर आज से 'बात बिहार की' कार्यक्रम के जरिये युवाओं से जुड़ने की कोशिश करेंगे।आज राजस्थान विधानसभा में राज्य की अशोक गहलोत सरकार बजट पेश करेगी।

आज फिर शाहीन बाग जाएंगे वार्ताकार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त वार्ताकार आज (20 फरवरी) फिर शाहीन बाग पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत करेंगे। बुधवार को वार्ताकारों और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत बेनतीजा रही थी। दौरान धरने पर बैठीं महिलाएं अपने दिल की बात कहते समय भावुक होने के साथ ही नाराज नजर आईं। शाहीन बाग में बीते दो महीने से सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत का यह पहला प्रयास है।

वार्ताकारों में अधिवक्ता संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन के साथ पूर्व नौकरशाह वजाहत हबीबुल्ला महिलाओं से बातचीत करने और गतिरोध को तोड़ने की कोशिश में शाहीन बाग पहुंचे। शाहीन बाग सीएए विरोधी प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ है। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह सीएए, एनआरसी और एनपीआर को खत्म किए जाने के बाद ही यहां से उठेंगे।

जेपी नड्डा का पंजाब दौरा आज, प्रकाश सिंह बादल से मिलेंगे

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज पंजाब के दौरे पर होंगे। जेपी नड्डा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल से उनके गांव बादल में मुलाकात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेपी नड्डा बादल को अपनी बेटी की शादी के लिए निमंत्रण देंगे लेकिन एक वजह यह भी है कि वह बीजेपी और शिअद के बीच मधुरता लाने का प्रयास कर रहे हैं। 

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज से 5 दिन के झारखंड दौरे पर

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत आज से पांच दिन झारखंड यात्रा पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रांची में देश के ताजा मामलों पर चर्चा के लिए संघ का समागम हो रहा है। आरएसएस के सह प्रांत कार्यवाह राकेश लाल ने मीडिया को बताया कि सर संघचालक मोहन भागवत पांच दिवसीय बैठक में पर्यावरण संरक्षण, ग्राम विकास, जैविक खेती को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

'बात बिहार की' कार्यक्रम के जरिये युवाओं से जुड़ेंगे प्रशांत किशोर

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से निष्कासित प्रशांत किशोर आज से 'बात बिहार की' कार्यक्रम के जरिये युवाओं से जुड़ने की कोशिश करेंगे। प्रशांत किशोर ने इस बातचीत के मूल उद्देश्य में 10 साल में शीर्ष दस राज्यों नें बिहार को शामिल करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने 100 दिनों में एक करोड़ युवाओं से जुड़ने का लक्ष्य रखा है। इच्छुक युवा प्रशांत किशोर से सुबह 11 बजे के बाद www.baatbiharki.in पर रजिस्टर कर या फिर मोबाइल नंबर 6900 869 008 पर मिस कॉल देकर जुड़ सकते हैं। 

राजस्थान सरकार आज पेश करेगी बजट

आज राजस्थान विधानसभा में राज्य की अशोक गहलोत सरकार बजट पेश करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मौजूदा कार्यकाल का यह दूसरा बजट है। आर्थिक तंगी से बाहर निकलने का लक्ष्य इस समय सबसे बड़ा है। सीएम गहलोत ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बजट को अंतिम रूप दिया। उम्मीद की जा रही है कि तंगी दूर करने के लिए वह निवेश बढ़ाने के उपायों की घोषणा कर सकते हैं। वहीं, हरियाणा में आज से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। 

टॅग्स :इंडियाशाहीन बाग़ प्रोटेस्टजेपी नड्डाप्रशांत किशोरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन