लाइव न्यूज़ :

मुरैना नगर निगम के अकाउंट अफसर के तीन ठिकानों पर छापा, 8 लाख कैश, जेवर और प्रॉपर्टी के कागजात मिले, 3 करोड़ का बंगला  

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 21, 2021 18:14 IST

सोने-चांदी के जेवर भी मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा 3 कारें भी घर से मिली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबैंक में एक लॉकर भी मिला है लोकायुक्त की टीम संतोष शर्मा से पूछताछ कर रही है। टीम के सदस्य नगर निगम कार्यालय में आ चुके हैं। संतोष शर्मा के कागजातों की जानकारी निकाल रहे हैं।

मुरैनाः मुरैना नगर निगम के अकाउंट अफसर संतोष शर्मा (55) के 3 ठिकानों पर बुधवार सुबह लोकायुक्त ने एक साथ छापा मारा।

बसंत विहार बंगले से 8 लाख कैश, बड़ी पॉलीथिन में भरकर सोने-चांदी के जेवर मिले हैं। बंगले की कीमत ही 3 करोड़ रुपए है। घर से 3 कार और तीन बाइक भी मिली हैं। कई प्रापर्टी के कागज भी टीम के हाथ लगे हैं। टीम ने नैनागढ़ स्थित ट्रैक्टर की एजेंसी और ग्वालियर तारागंज स्थित उसके मकान पर भी कार्रवाई की।

लोकायुक्त निरीक्षक कवीन्द्र सिंह ने बताया कि छापे के दौरान संतोष के घर से  500-500 के नोटों गड्डियाँ मिली है। जो 8 लाख रुपए हैं। सोने-चांदी के जेवर भी मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा 3 कारें भी घर से मिली हैं।

मुरैना के बैंक में एक लॉकर भी मिला है लोकायुक्त की टीम संतोष शर्मा से पूछताछ कर रही है। इस समय टीम के सदस्य नगर निगम कार्यालय में आ चुके हैं। यहां वह संतोष शर्मा के कागजातों की जानकारी निकाल रहे हैं।

 अभी मुरैना के घर से यह मिला है

आठ लाख रुपए कैश संतोष शर्मा के बसंत विहार स्थित मकान से मिले हैं।

भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर मिले हैं। जेवर कितना है अभी लोकायुक्त ने स्पष्ट नहीं किया है।

बसंत विहार बिहार में दो मंजिला मकान है, जिसकी कीमत लगभग तीन करोड़ बताई जाती है।

नैनागढ़ रोड पर लड़के के नाम से न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर की ऐजेंसी है।

तारागंज ग्वालियर में एक मकान है।

तीन कारें हैं, जिनमें केएस ऑल्टो, मारुति कियाज व मारुति रिट्ज है।

मुरैना में ही बैंक में एक लॉकर है, जिसे खुलवाया जा रहा है।

कई जमीन व प्राॅपर्टी के कागजात मिले हैं। इन कागजातों की जानकारी खंगाली जा रही है।

10 साल से एक ही पद पर संतोष शर्मा मुरैना में लेखाधिकारी के पद पर पिछले 10 वर्षों से जमे है। इससे पहले वह कैलारस में CMO के पद पर पदस्थ थे। बताया जाता है कि ऊंची राजनीतिक पहुंच के कारण अभी तक उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस