लाइव न्यूज़ :

भारत की आधी से अधिक वयस्क आबादी को कोविड टीके की कम से कम एक खुराक मिल चुकी है: सरकार

By भाषा | Updated: September 2, 2021 20:20 IST

Open in App

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की आधी से अधिक वयस्क आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की कम से कम एक खुराक मिल गई है और 16 प्रतिशत को दोनों खुराक मिल चुकी हैं। देश में अब तक लगाए टीकों की कुल संख्या 66 करोड़ के पार हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सिक्किम, दादरा और नगर हवेली और हिमाचल प्रदेश में सभी वयस्क आबादी को टीके की कम से कम एक खुराक मिल गई है। दैनिक टीकाकरण में तेजी लाने के बारे में उन्होंने कहा कि अगस्त में 18.38 करोड़ खुराक दी गईं, जिसके दौरान प्रतिदिन औसतन 59.29 लाख खुराक दी गईं। अगस्त के अंतिम सात दिनों में औसत दैनिक टीकाकरण 80.27 लाख रहा है। भूषण ने कहा, "यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और यह सभी स्वास्थ्य कर्मियों, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों की प्रभावी और अधिकतम भागीदारी के बिना संभव नहीं हो पाता।" अगस्त में 27 और 31 दोनों दिन एक करोड़ से अधिक टीकाकरण हुआ। संवाददाता सम्मेलन में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, प्रतिदिन दी जाने वाली खुराक की संख्या मई की 19.69 लाख से बढ़कर जून में 39.89 लाख और जुलाई में 43.41 लाख हो गई थी। सिक्किम में, 36 प्रतिशत पात्र आबादी को दूसरी खुराक दी गई है, दादरा और नगर हवेली में यह 18 प्रतिशत और हिमाचल प्रदेश में यह 32 प्रतिशत है। इसके अलावा, त्रिपुरा, लद्दाख, दमन और दीव, लक्षद्वीप और मिजोरम में, 85 प्रतिशत से अधिक आबादी को पहली खुराक मिल चुकी है। भूषण ने कहा कि देश के 99 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक मिल गई है जबकि 84 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ताओं को पहली खुराक दी गई है, जबकि 80 प्रतिशत को दूसरी खुराक दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा, "इसके अलावा, भारत की 16 प्रतिशत वयस्क आबादी पूर्ण टीकाकरण हो चुका है, जिसका अर्थ है कि उन्हें कोविड-19 टीके की दोनों खुराक मिल गई हैं, जबकि 54 प्रतिशत वयस्क आबादी को कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है।" नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी के पॉल ने उन लोगों से टीका लगवाने का आग्रह किया जिन्होंने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के संदेश को भारत के प्रत्येक कोने में ले जाना चाहिए। कोई भी पीछे नहीं रहना चाहिए। टीके की उपलब्धता बढ़ रही है और हमें इस अवसर का उपयोग इस महामारी को हराने के लिए करना चाहिए। पॉल ने आगे रेखांकित किया कि गर्भवती महिलाओं के बीच टीकाकरण कार्यक्रमों को तेज किया जाना चाहिए, जबकि यह देखा जा रहा है कि बहुत से लोगों ने अब तक टीकाकरण नहीं कराया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चे के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण है अन्यथा, रोग जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है। जितनी अधिक गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जा सकता है, उतना ही बेहतर है। पॉल ने दूसरी खुराक लेने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘पूर्ण सुरक्षा के लिए, दूसरी खुराक महत्वपूर्ण है। दूसरी खुराक के बाद मिलने वाली सुरक्षा का स्तर पहली खुराक के बाद मिलने वाली सुरक्षा की तुलना में बहुत अधिक है। दूसरी खुराक के बाद सुरक्षा की पूरी गारंटी है।’’ उन्होंने कहा, "सरकार प्रयास कर रही है, किंतु यदि आपकी दूसरी खुराक बाकी है तो कृपया इसे ले लें क्योंकि तभी आप अधिक सुरक्षित होते हैं और आपके माध्यम से वायरस का प्रसार रूक जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमांडविया ने ब्रिटेन, ब्राजील, इटली के स्वास्थ्य मंत्रियों से मुलाकात की

भारतमांडविया ने ब्रिटेन, ब्राजील, इटली के स्वास्थ्य मंत्रियों से मुलाकात की

भारतपूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव केशव देसीराजू का निधन

भारतकेंद्र ने पूर्वोत्तर के राज्यों, जम्मू कश्मीर से वरिष्ठ नागरिकों के टीकाकरण पर ध्यान देने को कहा

भारतमंडाविया ने देश में तपेदिक के खिलाफ लड़ाई की प्रगति की समीक्षा की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील